{"_id":"6c1332f3f1ff5c5bc2ebd5071c1fb3f0","slug":"people-reached-in-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महामाई के दर पर माथा टेका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महामाई के दर पर माथा टेका
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
Updated Tue, 24 Mar 2015 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवरात्र के तीसरे दिन माता के दरबार में भक्तों का सैलाब देखने को मिला। सोमवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जिला भर के मंदिरों में शीष नवाया। मां के जयकारों से मंदिर परिसर गूंजते रहे।
विज्ञापन
नवरात्र के तीसरे दिन भक्तों ने माता चंद्रघंटा की पूजा-अर्चना की गई। सुकराला, सुंदरी कोट बिलावर और जसरोटा के साथ-साथ दोले माता, जोड़ेयां माता मंदिर में जाने वाले भक्तों को उत्साह देखते ही बनता था। सोमवार शाम तक करीब पैंतालीस हजार श्रद्धालुओं ने जिला के विभिन्न मंदिरों में दर्शन किए।
विज्ञापन
वहीं, महानपुर में नवरात्र के तीसरे दिन श्रद्धालुओं का उत्साह बना रहा। बनी में जोड़ेयां माता, दोले माता, शक्ति माता के दरबार में बड़ी संख्या में भक्तों ने हाजिरी लगाई। माता के दरबार को जाने वाले रास्ते पैदल मार्ग वाले हैं।
विज्ञापन
महानपुर में बनखंडी माता और जगदंबे माता मंदिर में भी भक्तों का सैलाब देखने को मिला। सुबह से शाम तक माता के दरबार में भक्तों की भीड़ देखने को मिली। वहीं बाजारों में रौनक देखने को मिल रही है। माता के मंदिरों में चढ़ाने के लिए भक्त चुनरी, नारियल और पूजा का सामान खरीदते दिखाई दिए।
नगरी कसबे से सटे माता बालासुंदरी मंदिर में भी नवरात्र की रौनक देखने को मिली। पहले दो नवरात्रों में माता के दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालु माथा टेकने पहुंचे थे। पंजाब से सटा होने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शनों के लिए पहुंच रहे हैं।
एक अनुमान के अनुसार सोमवार शाम तक जसरोटा काली माता मंदिर में 3500, बाला-सुंदरी, नगरी मंदिर में 1000, सुकराला माता में 2300, दोले माता में 300, जोड़ेयां माता में 450, वनखंडी माता मंदिर में 600, बालासुंदरी, सुंदरी कोट मंदिर में 900 यानी कुल मिलाकर 9050 भक्तों ने महामाई के दर पर माथा टेका।