{"_id":"c0f04a5931a3614027c7f898bdce21f7","slug":"people-celebrate-vijayadashmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 04 Oct 2014 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुराई पर अच्छाई की जीत का दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया गया। मंडी थलोरा और मंडी कैली की रामलीला कमेटियों ने अलग-अलग झांकियां निकाली।
विज्ञापन
मंडी थलोरा की झांकी कृष्णा ड्रामाटिक क्लब की ओर से निकाली गई। इसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रकाश शर्मा थे। झांकी मंडियों से होती हुई कसबे के पुराने बाजार, हरि सिंह चौक, सुंब मार्ग, लिंक मार्ग से होते हुए मुख्य चौक पर पहुंची। इस मौके पर कमेटी प्रबंधकों की ओर से आकर्षक आतिशबाजी की गई।
इसके बाद झांकी हाईवे से होते हुए बसंतर दरिया के पास मिनी स्टेडियम पहुंची। यहां रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले जलाए गए। पुतलों को श्रीराम ने तीर चलाकर दहन किया। क्लब की झांकी में एक वाहन पर स्व. बाबू प्रीतम सिंह की प्रतिमा को रखा गया। उन्होंने कही यहां रामलीला का शुभारंभ कराया था। झांकी में बड़ी संख्या में लोग शामिल रहे। पूरे रास्ते में लोग श्रीराम के जयकारे लगाते रहे।
विज्ञापन
उधर, कैली मंडी क्लब की ओर से निकाली गई झांकी भी आकर्षण का केंद्र रही। इस झांकी में भी बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। झांकी नया बस अड्डा, हरि सिंह चौक, लिंक मार्ग से होती हुई मुख्य चौक पहुंची। यहां आतिशबाजी की गई। इसके बाद लड़कों के सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल के मैदान में रावण के पुतले का दहन किया गया।
विज्ञापन