{"_id":"f0ec6d548aca03f62e38e95df861ae60","slug":"panic-in-the-border-villages-of-firepower-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोलाबारी से सीमांत गांवों में दहशत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोलाबारी से सीमांत गांवों में दहशत
ब्यूरो/अमर उजाला, रामगढ़
Updated Sun, 04 Jan 2015 01:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमावर्ती सेक्टर रामगढ़ के चार गांवों में शुक्रवार रात को पाकिस्तान ने भारी गोलाबारी से सीमांत गांवों के लोगों में दहशत है। सीमांत गांवों के लोग इस तरह की गोलाबारी से डर कर पलायन करने को मजबूर हो गए हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पाकिस्तान ने एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार की रात को रामगढ़ सेक्टर में भीषण गोलाबारी की है।
विज्ञापन
पाक ने अंतर्राष्ट्रीय सीमा से लगते गांव कैसो मन्हासा, कमौर, कमौर कैंप और बरोटा कैंप में आठ मोर्टार गोले दागे। इस गोलाबारी से एक दर्जन रिहायशी मकानों को नुकसान पहुंचा और दो मवेशियों, एक पालतू कुत्ते की मौत हो गई, जब दो मवेशी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं।
विज्ञापन
गांव कमौर में पाक की तरफ से दो मोर्टार गोले दागे एक बवलंत राज की आटा चक्की की छत पर गिरा और दूसरा पास ही के खेत में गिरा।
इसके अलावा गांव कैसो-मनहासा के किसान रमेश लाल की दो भौंसों की मौत हो गई और दो मवेशी जख्मी हो गए। इसके अलावा कैसो मन्हासा के गारी शर्मा व देव राज के घरों को भी गोलाबारी से नुकसान पहुंचा।
वहीं गांव बरोटा कैंप में भी तीन मोर्टार शैल के गोले पड़े। गोले से राजा सिंह, संकार सिंह, खेल सिंह, के मकान की छतों गैलरी को नुकसान पहुंचा और गोलाबारी से दीवारें भी दागी हो गई हैं।