फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one man found died

ढाबे के बाहर संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत

Mon, 16 Mar 2015 12:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 16 Mar 2015 12:46 PM IST
विज्ञापन
one man found died

दोमाना पुलिस थाना अंतर्गत बनतालाब में एक व्यक्ति की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। वह सुबह घर से निकला था।

विज्ञापन


उसके भाई ने उसे इलाज के लिए जीएमसी में पहुंचाया। यहां पर जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आंचल कुमार (45) लोवर बरनाई का रहने वाला है। पुलिस को परिवार से मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर को वह बनतालाब इलाके में पहुंचा।

यहां एक ढाबे पर रोटी खाने के लिए रुका। खाना खाने के बाद ढाबे के बाहर ही गिर गया। स्थानीय लोगों ने परिवार वालों को सूचित किया। इसके बाद मृतक का  भाई मौके पर पहुंचा और उसे उठाकर इलाज के लिए ले जीएमसी पहुंचाया। यहां जांच के दौरान डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


शनिवार को अलग-अलग स्थान पर अचेत अवस्था में मिले दो लोगों की जीएमसी में उपचार के दौरान मौत हो गई। बाग-ए-बाहु थाना अंतर्गत इलाके में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में मिला था। राहगीर ने पुलिस को बताया तो व्यक्ति को जीएमसी पहुंचाया। व्यक्ति की उम्र चालीस साल के करीब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा मामला सिद्दड़ा में सामने आया था। यहां पर सड़क किनारे एक व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। इसकी उम्र भी चालीस के आसपास है। पुलिस ने दोनों को अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार को उपचार के दौरान इनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed