फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   one let militant killed in an encounter of crpf at sopor

एनकाउंटर में लश्कर का आतंकी ढेर

Mon, 23 Jun 2014 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Jun 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
one let militant killed in an encounter of crpf at sopor

उत्तरी कश्मीर के सोपोर इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुए मुठभेड़ में लश्कर ए तयबा का कुख्यात पाकिस्तानी कमांडर मारा गया। सुरक्षाबलों ने ऐहतियातन आतंकियों के ठिकाने के आस-पास स्थित सभी मकानों को खाली करा लिया है और ऑपरेशन जारी है।

विज्ञापन


सेना को सोपोर में आतंकी के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी। रविवार को शाम करीब सवा पांच बजे सीआरपीएफ ने और जम्मू-कश्मीर पुलिस के साथ संयुक्त टीमें बनाकर इलाके की घेराबंदी की और लश्कर के कथित कमांडर को मार गिराया।

विज्ञापन

भागने के फिराक में था आतंकी

one let militant killed in an encounter of crpf at sopor

सोपोर इलाके में ‌छुपे आतंकियों ने सुरक्षाबलों की घेराबंदी की खबर पाते ही भागने की कोशिश की। लेकिन जवानों ने त्वरित कार्रवाई कर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

भागने का मौका न मिलने पर आतंकी वापस अपने ठिकाने में छिप गए। इस बीच, जवानों ने ठिकाने की चारों तरफ से घेराबंदी करते हुए आस-पास के सभी मकानों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।

इसके बाद सेना ने लाउड स्पीकर से एलान कर लोगों को मुठभेड़स्थल से दूर रहने और आतंकियों को आत्मसमर्पण के लिए कहा।

आतंकियों ने की गोलीबारी

one let militant killed in an encounter of crpf at sopor

आतंकियों ने दोबारा गोलीबारी की। सूत्रों ने बताया कि रात 8.10 बजे सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच दोबारा गोलीबारी शुरू हो गई, जो देर रात गए तक जारी रही।

इस मौके पर एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने मीडिया से कहा कि पुलिस कश्मीर के नागरिकों सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आतंकियों के खिलाफ इलाके में विशेष अभियान चला रही है।

उनके अनुसार अब इस इलाकों में आतंकियों के छुपे होने की संभावना कम ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed