{"_id":"cd5d82b336577f352f879c82496c0548","slug":"one-injured-in-fighting-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रिकुटानगर में हाकियों से युवक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रिकुटानगर में हाकियों से युवक पर हमला
अमर उजाला ब्यूरो/जम्मू
Updated Sun, 29 Mar 2015 11:28 AM IST
विज्ञापन
त्रिकुटानगर थाना अंतर्गत शुक्रवार की मध्यरात्रि को कुछ युवकों ने एक युवक पर हाकियों के साथ हमला कर दिया।
विज्ञापन
इस मारपीट में मूलरूप से सिंबल मोड़, मौजूदा नानक नगर निवासी कुलविंद्र सिंह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। कुलविंद्र नानक नगर में अपने मामा के घर में रहता है। पुलिस ने कुलविंद्र की शिकायत पर पांच युवकों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है।
फिलहाल एफआईआर में अक्षय गुप्ता और रक्षम का नाम शामिल किया गया है। बाकी के तीन युवक उनके साथ बताए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक उक्त आरोपियों ने हाकियों से हमला करके कुलविंद्र सिंह का सिर फाड़ दिया है। सिर से लगातार खून बहने पर परिवार के लोगों ने कुलविंद्र को अस्पताल में भर्ती करवाया। घटना देर रात की थी, जिस कारण आरोपी घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन