{"_id":"328f387e4327372758f13f8c5d67e79c","slug":"one-died-in-road-accident-hindi-news-3","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनियंत्रित कार पलटने से महिला की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनियंत्रित कार पलटने से महिला की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 12 Mar 2015 01:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिकरी में एक कार अनियंत्रित होकर मेन रोड पर पलट गई। इस हादसे में कार में सवार कमलेश गुप्ता (55) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
राहगीरों ने महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया, लेकिन डाक्टरों ने महिला को मृत लाया घोषित कर दिया। मृतक कमलेश गुप्ता त्रिकुटानगर की रहने वाली हैं। पुलिस ने शव को जम्मू पहुंचाया तो यहां पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि कमलेश गुप्ता अपने परिवार के अन्य लोगों के साथ उधमपुर से गुजर रही थीं, जैसी ही कार टिकरी के नजदीक पहुंची। चालक का स्टेरिंग से नियंत्रण हट गया। कार पलट गई और बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
कार में सवार कुछ अन्य लोग भी जख्मी हुए, लेकिन दर्दनाक हादसे में कमलेश गुप्ता की मौत हो गई। टिकरी पुलिस ने कार को सीज करके जांच शुरू कर दी है।