{"_id":"5db11e1f4b75759e02f6c43aaf9d2a06","slug":"no-water-supply-in-mohalla-sanjay-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यहां दो महीनों से नहीं आया पीने का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यहां दो महीनों से नहीं आया पीने का पानी
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत सेड़ के मोहल्ला संजय में पानी की आपूर्ति करने वाला पंप पिछले दो महीनों से खराब है। इसके चलते मोहल्ले के लोगों के बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने बताया कि मोहल्ले में पानी आपूर्ति करने का यही एक साधन है। ओमप्रकाश, तेजराम, संजय शर्मा, शल्लो देवी, रीता देवी आदि ने बताया कि पीएचई विभाग को इस समस्या के बारे में कई बार बताया जा चुका है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि यह रिग पंप कई साल पहले लगाया गया था। यह पिछले दो महीनों से खराब है। विभाग ने अभी तक इसे सही कराने के लिए पहल नहीं की है। इससे समस्याएं पैदा हो रही हैं। ग्रामीण समस्या को लेकर रोष जाहिर भी कर चुके हैं।
विज्ञापन
इसके बावजूद ध्यान नहीं दिया गया। संबंधित विभाग के एक्सईएन अशोक चौधरी से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि उन्हें आज भी इस बारे में जानकारी मिली है। पंप को शीघ्र ठीक कराया जाएगा। इस पर जल्द ही काम कराया जाएगा।