फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   mans injured in assault

शहर में आपसी मारपीट में कई जख्मी

Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Jan 2015 11:22 AM IST
विज्ञापन
mans injured in assault

शहर और आसपास के इलाकों में मारपीट के अलग-अलग मामलों में कई लोग जख्मी हो गए। बागे बाहु इलाके में रमन सिंह (43) पर हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया गया। घायल अवस्था में उसे पहले गांधी नगर अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जीएमसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


झज्जर कोटली इलाके में पंकज शर्मा (जिंदरा) पर कुछ लोगों ने हमला कर उसे घायल कर दिया। पंकज की शिकायत पर झज्जर कोटली पुलिस ने मोहम्मद आसिफ व अन्य दो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


खौड़ थाना इलाके में एक बच्चन सिंह की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोट मेहरा निवासी बच्चन सिंह ने अपने ही इलाके की शकुंतला देवी पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने आरपीसी की धारा 452, 323, 427 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


त्रिकुटा नगर इलाके में बठिंडी निवासी खातिम हुसैन पर कुछ लोगों ने हमला कर जख्मी कर दिया। हुसैन की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ आरपीसी की धारा 341, 323, 147, 148 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांधी नगर थाना क्षेत्र में एक युवक को लोगों ने बुरी तरह पीट डाला।


डिग्याना निवासी सुनील कुमार की शिकायत पर पुलिस ने राहुल व तीन अन्य के खिलाफ आरपीसी की धारा 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

त्रिकुटा नगर थाना अंतर्गत राजीव नगर इलाके में महिला पर हमला कर उसे जख्मी करने के आरोप में पुलिस ने सन्नी नामक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। राजीव नगर निवासी चमनलाल ने पुलिस को शिकायत में कहा कि उसकी पत्नी शकीला को सन्नी ने पीटा, जिससे वह जख्मी हो गई। पुलिस ने सन्नी के खिलाफ आरपीसी की धारा 341, 323 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मीरां साहिब थाना इलाके में हुई मारपीट में एक युवक घायल हो गया। घायल मनीष कुमार की शिकायत पर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed