फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Ktin 40 sheep by train

रेलवे ट्रैक पर ट्रेन से कटीं 40 भेड़-बकरियां

Mon, 10 Nov 2014 10:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला, कठुआ Updated Mon, 10 Nov 2014 10:13 AM IST
विज्ञापन
Ktin 40 sheep by train

जम्मू-पठानकोट रेलवे ट्रैक पर शनिवार देर रात बकरवाल कुनबे की भेड़-बकरियां ट्रेन से कटकर मारी गईं। घाटी गांव के निकट हुए हादसे में ट्रेन की चपेट में आने से चालीस भेड़-बकरियों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर बकरवाल कुनबे के लोगों के अलावा स्थानीय भी मौके पर पहुंच गए। रविवार को प्रशासनिक टीम ने मौके पर जाकर घटना का जायजा लिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लुडेरा रामनगर के रहने वाला नूरानी अपने मवेशियों को लेकर घाटी के नजदीक ठहरा हुआ था। शनिवार देर रात वह अपने पड़ाव स्थल पर सोने चला गया। बताया जा रहा है कि इसी दौरान कुछ भेड़ें बाहर निकलना शुरू हो गईं।
विज्ञापन


इसी तरह से अन्य भेड़-बकरियां भी समूह में रेलवे ट्रैक की ओर चल पड़ीं। ट्रैक पर पहुंचा भेड़ बकरियों का समूह वहां से गुजर ही रहा था कि अचानक जम्मू से पठानकोट की ओर तेज रफ्तार में आ रही अहमदाबाद एक्सप्रेस उन्हें रौंदते हुए गुजर गई। मारे गए मवेशियों में 23 भेड़ें और 17 बकरियां हैं। नूरानी ने बताया कि उसके पास आजीविका का यही साधन था। अधिकांश मवेशी मारे गए हैं। उस पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed