फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Jandhan plan to open accounts in priority directions

जनधन योजना के खाते प्राथमिकता में खोलने के निर्देश

Sat, 03 Jan 2015 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा Updated Sat, 03 Jan 2015 01:33 AM IST
विज्ञापन
Jandhan plan to open accounts in priority directions

जनधन योजना के तहत भी प्राथमिकता के आधार पर खाते खोले जाने के निर्देश दिए। साथ ही बताया कि केन्द्र की जनधन योजना शुरू होने के बाद अब तक जिले में इसके तहत 28445 खाते खोले जा चुके हैं।

विज्ञापन


इनके तहत 1.19 करोड़ रुपये का डिपॉजिट भी हुआ है। प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाता खोलने वाले 7297 खाताधारकों को डेबिट कार्ड भी जारी किए गए हैं।

यह जानकारी यहां नंदनी में शुक्रवार को हुई जिला स्तरीय समीक्षा समिति (डीएलआरसी) की बैठक में बैंकर्स व जिला-सेक्टोरल अधिकारियों को दी गई।

जिला विकास आयुक्त मुबारक सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सितंबर के अंत में खत्म हुई तिमाही के दौरान बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा की गई।

बैठक में खादी एवं ग्रामोद्योग परिषद, जिला उद्योग केन्द्र, रोजगार, एस.सी.एस.टी. ओ.बी.सी.कार्पोरेशन, एग्रीकल्चर, पशु एवं भेड़ पालन, के.वी.आई.बी., डी.आर.डी.ए. आदि के तहत चल रही एसजी.एस.वाई, एसजीएस.आर.वाई, जे.के.एस.इ.एस, पी.एम.ई.जी.पी. जैसी योजनाओं की विस्तापूर्वक जानकारी ली गई।
विज्ञापन


बैठक में जानकारी दी गई कि सितंबर के अंत तक 237544 लाख डिपॉजिट और 121094 लाख एडवांस के साथ 50.98 सीडी अनुपात हासिल किया गया है जबकि जिले में जिला क्रेडिट प्लॉन का करीब 40 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लीड बैंक मैनजर हंसराज हंस ने इस दौरान बैंकों के प्रदर्शन का विस्तृत ब्यौरा अधिकारियों के समक्ष रखा। जिला विकास आयुक्त ने किसान क्रेडिट कार्ड की भी जानकारी ली और कृषि विभाग को हिदायत दी कि वह शत प्रतिशत किसानों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाए।


उन्होंने बैंकों पर जोर दिया कि वह विभिन्न योजनाओं के तहत मिले लक्ष्यों को पूरा करें। बैठक में जिले के ए.डी.सी. इंद्रजीत, ए.सी.डी. प्रदीप मन्हास, सी.पी.ओ. देवेन्द्र सिंह, नाबार्ड के जिला  विकास प्रबंधक सुरिन्द्र सिंह के अलावा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों, जिला-सेक्टर अधिकारियों ने भी भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed