{"_id":"66febaf3533969a97481c3c6622dec6f","slug":"injured-person-s-dead-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे व्यक्ति की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसे व्यक्ति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Wed, 14 Jan 2015 11:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग की चपेट में आए एक व्यक्ति ने इलाज के दौरान मंगलवार को जीएमसी में दम तोड़ दिया। पुलिस ने सांबा निवासी तारू सिंह (45) के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी के शवगृह में भेज दिया है। इसके साथ ही मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
11 दिसंबर सांबा निवासी तारू सिंह अपने निवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में आग की चपेट में आ गए थे। इस दौरान वह बुरी तरह से झुलस गए थे। बमुश्किल से आसपास के लोगों ने तारू सिंह को आग की लपटों से बाहर निकाला था और सांबा के अस्पताल में भर्ती करवाया था।
विज्ञापन
डाक्टरों ने तारू सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद जीएमसी रेफर कर दिया गया। जीएमसी में इमरजेंसी में पीड़ित का इलाज चला और 13 दिसंबर की दोपहर को उनकी मौत हो गई। पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन