{"_id":"424363668b8f0330310d4fc2ff7e5fa7","slug":"increased-border-security-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा बढ़ाई
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Sat, 20 Dec 2014 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रियासत में अंतिम चरण के मतदान के लिए सुरक्षा और बढ़ा दी गई है। आतंकी घटनाओं को देखते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों में सेना ने मोर्चा संभालकर अतिरिक्त व्यवस्था की है। पुलिस और सुरक्षा बलों ने तैयारी पूरी कर ली है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत पाक सीमा को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। घुसपैठ के पुराने मार्गों पर पुलिस के साथ सेना ने मोर्चा संभाल लिया है।
सेना के जवान दिन-रात पूरी मुस्तैदी के साथ अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रहे हैं। करीब 32 किलोमीटर लंबी सीमा पट्टी में पड़ने वाले पच्चीस मतदान केंद्रों की सुरक्षा व्यवस्था अर्ध सुरक्षा बल की दस कंपनियों के हवाले है।
विज्ञापन
इसके अलावा अग्रिम चौकियों पर पहले से ही तैनात सुरक्षा बल के जवान सीमा पार भी अपनी पैनी नजर गड़ाए रखेंगे, जबकि बाकी ग्रामीण इलाकों को अर्धसैनिक बल की छह व जीआरपी की एक सहित सात कंपनियों के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
इसके अलावा स्थानीय पुलिस के सतर्क जवान भी दोनों स्थानों पर अपनी अहम भूमिका निभा कर चुनाव को बिना किसी दिक्कत के संपन्न करवाएंगे।
अरनिया के थाना प्रभारी जतिंद्र सम्बयाल का कहना है कि क्षेत्र के हालात को देखते हुए अर्द्धसैनिक बल की 16 व एक जीआरपी की कंपनी सहित सुरक्षाबलों की कुल 17 कंपनियों को तैनात किया गया है।
पूरे क्षेत्र और सीमा पट्टी को पहले ही खंगाल कर सतर्क जवानों को तैनात कर दिया गया है।