फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Himgiri 12, Archana 8 hours late

ट्रेन: हिमगिरि 12, अर्चना 8 घंटे लेट

Mon, 05 Jan 2015 10:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Mon, 05 Jan 2015 10:11 AM IST
विज्ञापन
Himgiri 12, Archana 8 hours late

रविवार को जम्मू रेलवे स्टेशन पर पहुंचने वाली लंबी दूरी वाली दो प्रमुख ट्रेनें बारह घंटे और आठ घंटे लेट रहीं, जिससे इन ट्रेनों में सफर कर रहे मुसाफिरों की परेशानियां झेलनी पड़ीं।

विज्ञापन


ट्रेनों की लेटलतीफी के साथ-साथ बिगड़े मौसम और जारी कड़ाके की सर्दी में यात्री लगातार मुश्किलों के साथ सफर कर रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रविवार को भी ट्रेनें देरी से पहुंचीं, जिससे यात्री परेशान रहे।
विज्ञापन


हावड़ा से आने वाली हिमगिरि एक्सप्रेस जम्मू में अपने निर्धारित समय दोपहर साढ़े बारह बजे से करीब बारह घंटे देरी से पहुंची, जबकि राजेंद्र नगर पटना से चलने वाली अर्चना एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय सुबह 10:25 बजे से करीब आठ घंटे देरी से जम्मू पहुंची और इसके बाद उधमपुर रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पटना और उधमपुर तक सफर करने वाले अर्चना एक्सप्रेस के यात्रियों को रविवार को काफी मुिश्कलों से गुजरना पड़ा। गंतव्यों तक पहुंचने में काफी देरी हुई, जिससे उनके परिवार वाले भी चिंतित रहे। पूछताछ केंद्रों पर भी दिन भर भीड़ रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed