{"_id":"3e469f5fde67e3322cfe134b60fecc8c","slug":"hatli-mod-club-won-final-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हटली मोड़ क्लब ने जीता फुटबाल का फाइनल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हटली मोड़ क्लब ने जीता फुटबाल का फाइनल
ब्यूरो/अमर उजाला, सांबा
Updated Mon, 10 Nov 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसबे के कैली मंडी के मैदान में आयोजित पहली इंस्पेक्टर अजय सिंह सम्बयाल फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब हटली मोड़ फुटबाल क्लब कठुआ ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में उसने कैली मंडी बी की टीम को हरा दिया।
विज्ञापन
फुटबाल प्रतियोगिता के सभी मैच दिलचस्प रहे।
फाइनल मैच के मुख्य अतिथि एसएसपी अनिल मगोत्रा रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों पुरस्कृत किया। हटली मोड़ फुटबाल क्लब कठुआ और कैली मंडी फुटबाल क्लब बी की टीमें बेहतरीन प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची थीं।
विज्ञापन
फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया। तय समय में दोनों ही टीमें चार-चार गोल पर बराबर रहीं। इसके बाद पांच-पांच पेनाल्टी शूट दिए गए। इसमें भी दोनों टीमें चार-चार गोल कर सकीं। इसके बाद फिर से दोनों टीमों को मौका दिया गया। इसे भुनाते हुए कठुआ की टीम ने गोल कर दिया और खिताब अपने पाले में कर लिया।
विज्ञापन
कठुआ टीम के गोलकीपर रोहित को मैन आफ द मैच घोषित किया गया। मुख्य अतिथि ने दोनों ही टीमों को शानदार प्रदर्शन के लिए मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए खेलों में हिस्सा लेना बहुत जरूरी है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के आयोजकों के साथ ही राजपूत सभा के प्रधान कैप्टन इंद्र सिंह, मास्टर सिब्त सिंह, सुभाष भगत, जंगवीर सिंह, नायब सरपंच अश्विनी संब्याल आदि मौजूद रहे।