फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   flipped out into the sunset silence the border villages

शाम ढलते ही सीमावर्ती गांवों में पसर जाता है सन्नाटा

Tue, 14 Oct 2014 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अरनियां Updated Tue, 14 Oct 2014 01:33 AM IST
विज्ञापन
flipped out into the sunset silence the border villages

रविवार की रात से सोमवार तक अरनिया सेक्टर में भले ही पाकिस्तानी बंदूकें शांत रही हों, लेकिन सीमावर्ती ग्रामीणों के लिए खतरा टला नहीं है। लोग अभी दहशत में हैं और शाम ढलते ही गांवों को छोड़ दे रहे हैं।

विज्ञापन


दरअसल, पाकिस्तानी गोलाबारी ने अरनियां कसबे सहित आसपास के गांवों में जमकर कहर बरपाया है। इससे दहशतजदा लोगों ने परिवार सहित शिविरों में शरण ली है। पिछले दिनों दो दिन ठहरने के बाद पाकिस्तान ने फिर से गोलाबारी शुरू कर दी थी। ऐसे में लोग किसी भी हालत में रात को गांव में ठहरना सुरक्षित नहीं समझ रहे हैं।
विज्ञापन


सोमवार शाम साढ़े सात बजे ही अरनिया सहित सीमावर्ती सभी गांवों में सन्नाटा पसर गया। अकेेले अरनिया कसबे की आबादी तकरीबन बीस हजार है। रविवार को रात को करीब चार सौ लोग ही मवेशियों की देखभाल के लिए गांव में रुके होंगे। बच्चे और महिलाएं तो गांव में कहीं नहीं दिखाई दीं। यही हाल गांव अला का है। यहां करीब डेढ़ सौ लोग ही ठहरे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह चंगिया पंचायत में 175, तरेबा में तीन हजार में से ढाई सौ, जव्वोयाल में 1800 में से सवा दो सौ से अधिक लोग नहीं रुक रहे हैं। जो कुछ लोग रात को गांव में रुक भी रहे हैं, वह हर वक्त दहशत में रहते हैं कि कहीं कोई गोला उनके घर में न आ गिरे।


क्षेत्र के धर्मपाल, लालचंद, रामलाल, बिशन सैनी, स्वरूप चंद, अतर सिंह आदि का कहना है कि पाकिस्तानी बंदूकों का मुंह खुला हो या बंद, उन्हें तो सीमा पर खौफ में घुट-घुटकर ही जीना है। पलायन के बारे में उनका कहना है कि जान तो हर कोई बचाना चाहता है। लेकिन गांव में रुकना मजबूरी है। अगर गांवों में रुकेंगे नहीं तो मवेशियों के नुकसान का आंकड़ा और बढ़ जाएगा। मवेशी नहीं होंगे तो घर की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed