{"_id":"0ed26b9d246b63e5ee58625d78c320a7","slug":"father-s-death-before-son-s-birthday-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे के बर्थडे की तैयारी में जुटे पिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे के बर्थडे की तैयारी में जुटे पिता की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 05 Jan 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के ज्यौड़ियां में मोटरसाइकिल पर सवार दंपति और उनके दो साल के बेटे को बस ने टक्कर मार दी। इसमें पति की मौके पर ही मौत हो गई और उसकी पत्नी एवं बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस वक्त हुआ, जब दंपति अपने दो साल के बेटे का जन्म दिवस मनाने के लिए बाजार से केक और सामान खरीदने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां के चक मोड़ पर पहुंचने पर बस ने टक्कर मार दी। इससे विकास की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी बिंदू गुप्ता घायल हो गईं। इनके दो साल के बेटे मानव का रविवार को जन्म दिवस था। बस चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
बस में सवार ने ही घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने इसे लेकर मामला दर्ज कर लिया है और बस चालक की तलाश शुरू कर दी है। उधर जिस घर में जन्मदिवस की खुशियां मनाने की तैयारी चल रही थी, वहां अब माहौल गमगीन हो गया है।
विज्ञापन