फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Fair anger against Pakistan

पाकिस्तान के खिलाफ फूटा गुस्सा

Mon, 05 Jan 2015 10:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी Updated Mon, 05 Jan 2015 10:12 AM IST
विज्ञापन
Fair anger against Pakistan

पाकिस्तान की ओर से बार-बार की जाने वाली गोलाबारी के चलते अपने गांव घर छोड़ने पर मजबूर सीमांत ग्रामीणों ने रविवार को पाक के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


इस मौके पर सीमावर्ती ग्रामीणों ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे छन्नलाल दीन के ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर पांच मरला प्लाट मुहैया करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

 
प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व कर रहे घनश्याम ने कहा कि छन्नलाल दीन में पाक ने सबसे अधिक गोलाबारी की है। इस गोलाबारी में कई लोग घायल हुए हैं।

उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कहा कि गोली लगने के बाद घायल लोग खुद या अपने परिवार वालों की मदद से जिला अस्पातल गए। प्रशासन के लोगों ने महज एक-दो राहत शिविरों में जाकर लोगों का हाल जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि छन्नलाल दीन में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी ने दस्तक नहीं दी और न ही लोगों को कोई सुविधा ही मुहैया करवाई गई।
 
प्रदर्शनकारियों में शामिल अशोक कुमार, तीर्थ सिंह, देवराज आदि ने कहा कि पाक सेना बार-बार सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। प्रशासन ने लोगों को गोलाबारी से बचाने का कोई स्थाई हल नहीं निकाला है।

ऐसे में परेशानी लोगों को हो रही है। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षित स्थानों पर सीमावर्ती ग्रामीणों को पांच मरले के प्लाट मुहैया करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि इस बार उनको प्लाट नहीं मुहैया करवाए गए, तो सीमावर्ती ग्रामीण व्यापक आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed