{"_id":"e740c506c8dddf6d2e9d8fab5e0e665a","slug":"drugstore-destroyed-by-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दवा की दुकान आग से जलकर राख ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दवा की दुकान आग से जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला,आरएसपुरा
Updated Sat, 10 Jan 2015 11:40 AM IST
विज्ञापन
कसबे के मुख्य बाजार में बीती रात एक दवा की दुकान में आग लगने से सारा समान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रात को लोगों ने दुकान में लगी आग की लपटे देखने पर आग पर काबू पाने का प्रयास किया पर आग बड़ी होने से उस पर काबू नहीं पाया जा सका।
बाद में दमकल विभाग द्वारा आग पर नियंत्रण करने के लिए तीन दमकल वाहनों के आने पर स्थिति पर काबू पाया गया।
गोरखा मेडिकल स्टोर में लगी आग इतनी भयानक थी कि आसपास की दुकानों में आग फैलने के डर पर लोग अपनी दुकानों को खोल समान निकालने लगे।
बाद में दमकलों द्वारा आग पर काबू पाया गया। गोरखा मेडिकल स्टोर के मालिक जनक राज का कहना है कि दुकान में लाखों रुपये की दवाइयां और दूसरे सामान के साथ वहां रखा धन भी जल गया।