फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Divcom reached at ramgarh sector

डिवकॉम ने बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लिया

Sun, 21 Sep 2014 01:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, रामगढ़ Updated Sun, 21 Sep 2014 01:50 AM IST
विज्ञापन
Divcom reached at ramgarh sector

रामगढ़ के सीमावर्ती गांवों में बाढ़ से उपजे हालात का जायजा लेने पहुंचे डिवीजनल कमिश्नर शांत मनु ने पीड़ितों को हर संभव मदद देने का भरोसा दिया है। डिवकॉम ने बाढ़ में तबाह हुई कृषि भूमि, फसलों और सुरक्षा बांध में हुए नुकसान का जायजा लिया। उन्होंने किसानों को ढांढस बंधाया कि उन्हें राज्य सरकार और प्रशासन की ओर नुकसान की भरपाई के पूरे प्रयास किए जाएंगे।

विज्ञापन


क्षेत्र के दर्जनों गांव बाढ़ में बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। ग्रामीणों के घर ढह गए हैं। फसलें बह गई हैं। तारापुर, कौलपुर, रतनपुर, बरौटा कैंप, कमौर, कमौर कैंप, रंगूर कैंप, नंगा आदि गांवों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। शनिवार को डिवकॉम ने इन गांवों में जाकर पीड़ितों का हाल जाना।
विज्ञापन


इन गांवों की हजारों एकड़ कृषि योग्य भूमि बसंतर और देविका नदी में आई बाढ़ में बह गई है। ग्रामीणों ने डिवकॉम को बताया कि उनकी खेती योग्य भूमि अब बंजर हो गई है। उपजाऊ परत पूरी तरह बह गई है। अब उनके सामने खाने के लाले पड़ जाएंगे। घरों में जो कुछ बचा था वह भी बाढ़ की भेंट में चढ़ गया है। डिवकॉम ने पांच गांवों नंगा, बरौटा, रंगूर कैंप, कमौर, कमौर कैंप (इन गांवों में सबसे अधिक तबाही हुई है) में हुए नुकसान का आकलन शीघ्र करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर डिवकॉम ने कहा कि पीड़ितों की समस्याएं जल्द सुलझाई जाएंगी। मुआवजे का इंतजाम शीघ्र किया जाएगा। अधिकारी ने निर्माणाधीन सुरक्षा बांध का भी जायजा लिया। यह बांध बाढ़ में टूट गया था। उन्होंने जिला प्रशासन को दस दिन में इसका प्रोजेक्ट भेजने के आदेश दिए हैं। इसके बाद उन्होंने कमौर क्षेत्र में डिच लाइन का दौरा किया। डिवकॉम के साथ डीसी सांबा मुबारक सिंह, विधायक सुरजीत सिंह सलाथिया भी मौजूद रहे। बाढ़ पीड़ित अपना हाल बयां करते समय भावुक हो गए।


उन्होंने बताया कि मवेशियों के लिए चारा तो पूरी तरह खत्म हो गया है। हम लोगों को तो राशन सामग्री मुहैया हो जाएगी, लेकिन मवेशियों का क्या होगा। इस मौके पर विधायक ने डिवकॉम से गुजारिश की कि प्रभावित गांवों में छह महीने तक मुफ्त राशन दिया जाए।

मुफ्त चिकित्सा शिविर लगाए जाएं। कृषि योग्य भूमि को समतल बनाया जाए। किसानों का कर्ज माफ किया जाए। मवेशियों के लिए चारा उपलब्ध कराया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed