{"_id":"0d06d40ffc2a8c04e67500fdc7c7d0f7","slug":"diseases-of-the-teeth-were-growing-rapidly-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दांतों की बीमारियां तेजी से पनप रहीं ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दांतों की बीमारियां तेजी से पनप रहीं
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
Updated Mon, 03 Nov 2014 10:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनरल जोरावर सिंह सभागार विश्वविद्यालय जम्मू में हुई दसवीं अंतर राज्यीय डेंटल कान्फ्रेंस में देशभर से आए दंत विशेषज्ञों ने दंत चिकित्सा पर अनुभव साझा किए। इसमें दंत चिकित्सा को बेहतर बनाने के लिए आधुनिक तकनीक को अपनाने पर जोर दिया गया। दांतों से जुड़ी बीमारियां तेजी से पनप रही हैं।
विज्ञापन
ऐसे में मरीजों को बेहतर चिकित्सा देने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। इस दौरान आईजीजीडीसी और आईडीएस सियोरा के विद्यार्थियों ने रंगारंग एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की छटा बिखेरी। इंडियन डेंटल एसोसिएशन जम्मू चैप्टर की ओर से करवाई गई इस कान्फ्रेंस में डेंटल पर प्रैक्टीकल सेशन भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन
डा. राजीव वर्मा ने अपने लेक्चर में बीडीएस, एमडीएस के बाद की जिंदगी विषय पर प्रभावशाली विचार रखे। इसी तरह ओरल और मैक्सिलोफेशियल सर्जन डा. रोहित पुंगा ने डेंटल सर्जरी से जुड़े अनुभव को विशेषज्ञों के साथ साझा किया। इस बीच आईडीए की ओर से इंस्टीट्यूट आफ डेंटल साइंसेस सियोरा और इंदिरा गांधी गवर्नमेंट डेंटल कालेज जम्मू में प्री कान्फ्रेंस, लेक्चर, वर्कशाप आदि आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
आईडीए के महासचिव डा. गौतम शर्मा ने कहा कि कान्फ्रेंस से स्थानीय डेंटल सर्जनों को दूसरे विशेषज्ञों के साथ अपने अनुभव बांटने के अलावा अन्य बिंदुओं पर काम करने का मौका मिला। कान्फ्रेंस में डा. हरप्रीत सिंह, डा. अमूल्य चड्ढा, डा. अभिजीत लेले, डा. अमनीश सिंह आदि ने वैज्ञानिक प्रोग्राम प्रस्तुत किए।