{"_id":"334f4df385b614cde7be51c6d27f11e3","slug":"dense-fog-and-freezing-problems-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घने कोहरे तथा ठंड से बढ़ीं परेशानियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घने कोहरे तथा ठंड से बढ़ीं परेशानियां
ब्यूरो/अमर उजाला, अखनूर
Updated Tue, 06 Jan 2015 01:50 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घने कोहरे, धुंध और ठंड से सोमवार को जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने कहा कि इससे उनकी परेशानियां काफी बढ़ गईं हैं।
विज्ञापन
अखनूर के सीमांत क्षेत्र में ठंड से बचाव के लिए हालांकि लोगों ने गर्म कपड़ों और आग का सहारा लिया परन्तु धुंध के चलते सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में उपस्थिति काफी कम रही।
विज्ञापन
ज्यौड़ियां में धुंध घने कोहरे के चलते ठंड का प्रकोप से स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अखनूर में घने कोहरे और धुंध के कारण आवाजाही काफी कम रही। दोपहर में भी कुछ दूरी पर कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। क्षेत्र के दिवान चंद, अशोक कुमार आदि ने कहा कि उन्हें यह अब तक सबसे ठंडा दिन लग रहा है।
विज्ञापन
उधर इस विषय में ज्यौड़ियां के चक्कभगवाना निवासी राकेश कुमार उप्ल ने बताया कि ठंड के चलते गाय और भैसें दूध भी कम दे रही है जिसके चलते व्यापार प्रभावित हो रहा है और बारिश नहीं होने से उनकी जमीन बंजर हो गई।
वहीं संजय वर्मा निवासी धनवाल ने बताया कि धुंध और घने कोहरे के चलते काफी दिक्कत हो रही है। वहीं इस विषय में गाला विजय रमण आदि ने बताया कि ठंड के चलते उन्हें आग का सहारा लेना पड़ रहा है।