फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cricket final match on 20 february

क्रिकेट का महा मुकाबला बीस को

Wed, 11 Feb 2015 01:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Wed, 11 Feb 2015 01:43 AM IST
विज्ञापन
cricket final match on 20 february

जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित पुलिस मार्टियर्स मेमोरियल टी-20 क्रिकेट चैंपियनशिप के खिताबी मुकाबले का दिन तय हो गया है। जम्मू कश्मीर पुलिस और शहीद वेलफेयर कमेटी ने फाइनल मैच के लिए बीस फरवरी का दिन तय कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलवार को फाइनल मैच और पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पुलिस महानिदेशक की आमद का समय तय हो गया है। उल्लेखनीय है कि फाइनल मैच प्रतियोगिता की पूर्व विजेता साबी क्रिकेट क्लब और एएमसीसी गुड़गांव के बीच खेला जाएगा। इससे पहले प्रतियोगिता के फाइनल मैच का दिन 15 फरवरी तय किया गया था।
विज्ञापन


लेकिन विश्वकप में भारत पाकिस्तान के बीच मैच के शेड्यूल की वजह से रविवार का दिन स्थगित कर दिया गया। इसके बाद से प्रतियोगिता के फाइनल की तिथि निर्धारित करने के लिए लगातार मंथन चल रहा था। खेल के क्षेत्र में जम्मू कश्मीर का स्थानीय सिविल सोसाइटी के तत्वावधान से यह राज्य का सबसे बड़ा आयोजन है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट प्रतियोगिता की इस वर्ष पांचवीं कड़ी आयोजित की जा रही है जिसकी लोकप्रियता पूरे उत्तर भारत में है। इस लिहाज से प्रतियोगिता को उत्तर भारत की सबसे बड़ी क्रिकेट प्रतियोगिता के रूप में देखा जाता है। इधर फाइनल मैच को लेकर बनी असमंजस की स्थिति को लेकर भी क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्सुकता बनी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed