फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   cement truck caught the black market

सीमेंट की कालाबाजारी करते पकड़ा ट्रक

Mon, 09 Mar 2015 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ
ब्यूरो/अमर उजाला,कठुआ Updated Mon, 09 Mar 2015 10:59 AM IST
विज्ञापन
cement truck caught the black market

सरकारी निर्माण एजेंसी के सीमेंट की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। शहर से सटे कंडी क्षेत्र के एक गांव से शनिवार की रात को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सीमेंट और वाहन को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालक को हिरासत में लिया गया है। पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जंगलोट के कडयारा गांव में एक निजी निवास में सीमेंट उतारा जा रहा था। पुलिस के अनुसार ट्रक नंबर पीबी10बीडब्ल्यू-7312 में ग्रेफ का सीमेंट लदा हुआ था। इस ट्रक को पंजाब से सीधा अखनूर जाना था, लेकिन इसे कालाबाजारी के लिए गांव में ले जाया गया।
विज्ञापन


पूर्व सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने दबिश दी। ट्रक में सीमेंट की 230 बोरियां लदी थीं, जबकि 70 बोरियां उतारी जा चुकी थीं।

सिटी थाना पुलिस के अनुसार ट्रक चालक देविंदर सिंह निवासी भेड़ बलोड को हिरासत में ले लिया गया है। आरपीसी की धारा 407 और 120बी के तहत मामला दर्ज कर छानबीन तेज कर दी गई है। सीमेंट की कालाबाजारी के तार कहां तक जुड़े हैं, इसका पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फिलहाल इस घटनाक्रम में यह साफ नहीं हो पाया है कि अखनूर के बजाए गांव पहुंचाए गए ट्रक के पीछे और किस-किस का हाथ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed