{"_id":"81898bd3d5de7784d5793ac6fe1df3c7","slug":"car-and-tempo-traveller-destroy-in-accident-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और टेंपो ट्रैवलर के परखच्चेे उड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार और टेंपो ट्रैवलर के परखच्चेे उड़े
ब्यूूराे/अमर उजाला, जम्मूू
Updated Thu, 25 Sep 2014 02:15 AM IST
विज्ञापन
अखनूर रोड पर बेस्ट प्राइज के पास बुधवार की रात सड़क हादसे में बैंक मैनेजर की हुई मौत से चंद सेकेंड पहले एक और हादसा हुआ था।
इसमें एक कार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। हादसे की आवाज सुनकर लोग घायल बाइक सवार को अभी संभाल ही रहे थे कि इसी दौरान एक और जोरदार धमाका हुआ।
मौके पर उपस्थित लोग धमाके की आवाज सुनकर हड़बड़ा गए। पलट कर देखा तो टेंपो ट्रैवलर और कार की जबरदस्त टक्कर हुई थी। लोग तत्काल कार की ओर दौड़े। करीब जाकर देखा तो कार चालक विनय ग्रोवर स्टीयरिंग पर बेसुध पड़े थे। खास बात यह है कि टक्कर कार की ड्राइवर सीट की ओर नहीं हुई, लेकिन उसका अगला हिस्सा दबने से चालक उसमें फंस गया। इसके बाद उन्हें किसी तरह से बाहर निकाला गया।
बताया जाता है कि कार चालक ने बोड़ी की ओर जाने के लिए कार को मोड़ा था, लेकिन कार और टेंपो ट्रेवलर की स्पीड का अंदाजा दोनों चालक नहीं लगा पाए। घटनास्थल के पास स्ट्रीट लाइट तक नहीं थी और वहां अंधेरा छाया हुआ था।
अस्पताल में पुलिस ने मृतक की जेब से मिले दस्तावेज से पहचान के आधार पर परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वह काफी खतरनाक मोड़ है और अकसर दुर्घटना होने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
चूंकि इस स्थान पर बोड़ी के अलावा जानीपुर, न्यू प्लाट इलाके की आेर जाने वाले वाहन भी इसी स्थान से मुड़ते हैं, जहां कोई न तो गोल चक्कर है आैर न ही कोई ट्रैफिक लाइट। इतना ही इस रोड पर वाहनों की स्पीड पर नियंत्रण रखने की भी कोई व्यवस्था नहीं है, जो हादसे की मुख्य वजह बनते हैं।