फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Anger against Gilani

गिलानी के खिलाफ गुस्सा

Sun, 03 May 2015 01:47 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला/ब्यूरो, जम्मू Updated Sun, 03 May 2015 01:47 AM IST
विज्ञापन
Anger against Gilani
श्रीनगर में अलगाववादी नेता सैयद अली शाह गिलानी की सभा में पाकिस्तानी झंडा लहराए जाने पर यहां की विभिन्न सामाजिक संगठनाें में उबाल है।
विज्ञापन


संगठनाें ने राज्य की गठबंधन सरकार से मांग की है कि रियासत का माहौल खराब करने वालों एवं पाकिस्तानी झंडे लहराने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से भी मांग की है कि ऐसे लोगों को जेलों में बंद किया जाए। बजरंग दल के विकास शर्मा, युवा नेता सुरिंद्र सिंह, आेंकार सिंह, रघुनाथ, सेवानिवृत्त कैप्टन दलीप सिंह, सेवानिवृत्त सूबेदार कृष्ण सिंह, सूबेदार हरनाम सिंह आदि का कहना था कि हुर्रियत नेता अनाज तो भारत का खाते हैं।

सुख सुविधा भारत सरकार की हासिल कर रहे हैं, सरकार की ओर से करोड़ो रुपये उनकी सुरक्षा पर खर्च किए जा रहे हैं। जबकि वह लोग गुणगान पाकिस्तान का कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर पीएसए लगा कर जेलों में बंद किया जाना चाहिए।
विज्ञापन


उनका कहना था कि जब भी पवित्र अमरनाथ की यात्रा शुरू होने को होती है तो हुर्रियत नेता पाकिस्तान के नारे लगाना शुरू कर देते हैं। वह अमरनाथ यात्रा पर सवाल उठाना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि पाक समर्थित हुर्रियत नेताओं की हरकतों को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए कहीं दोबारा बम-बम भोले जैसा अंादोलन ना शुरू करना पड़ जाए। उन्हाेंने सभी हिंदू संगठनों से आह्वान किया है कि यदि हुर्रियत नेता अपनी हरकतों से बाज नहीं आते हैं तो उनके खिलाफ जम्मू संभाग में जन आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा।


उनका कहना था कि इसके लिए वह सभी संगठनों से बैैठक कर अगली रणनीति पर विचार करेंगे। इस के लिए वह युवाओं को भी शामिल करेंगे। उन्होंने केन्द्र व राज्य की गठबंधन सरकार से मांग की है कि यदि ऐसे लोगाें पर कड़ी कार्रवाई नहीं की गई तो वह चुप नहीं बैठेंगे।

वहीं उन्होंने हुर्रियत नेताओं को भी चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में पाकिस्तानी झंडे लहराये गए तो वह उन्हें जम्मू में घुसने नहीं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed