फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   a man Cheating in the name of the retired IG

पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी

Sat, 03 Jan 2015 11:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू Updated Sat, 03 Jan 2015 11:18 AM IST
विज्ञापन
a man Cheating in the name of the retired IG

बेरोजगार युवाओं को पुलिस महकमे में नौकरी दिलाने का लालच देकर लाखों रुपये ठगने वाले जालसाज को छन्नी पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


आरोपी पुलिस महकमे में ही फालोअर के रूप में तैनात है। युवाओं पर प्रभाव डालने के लिए वह विभाग के एक रिटायर्ड आईजी के नाम का इस्तेमाल करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आरपीसी की धारा 420, 120-बी के तहत मामला दर्ज किया है। बताया यह भी जाता है कि आरोपी ने युवाओं को फर्जी नियुक्ति पत्र तक दे चुका है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता गंधर्व सिंह ने छन्नी पुलिस को शिकायत की थी कि कश्मीर पुलिस आर्म्ड जोन में फालोअर के रूप में तैनात बाबू राम (निवासी झज्जर कोटली) ने नौकरी दिलाने के नाम पर रुपये लिए। इसके बाद उसने न तो नौकरी दिलाई और न ही रुपये वापस किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपी ने उन्हें बताया कि उसके रिटायर्ड आईजी के साथ संबंध हैं उन्हें शर्तिया नौैकरी दिलाई जाएगी। उसकी बातों के झांसे में आकर कई अन्य युवाओं ने भी रुपये दिए हैं। इससे पहले वह उधमपुर रेंज के तत्कालीन डीआईजी के साथ तैनात था।


उस समय भी उस पर बेरोजगार युवाओं को ठगने का आरोप लगा था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसे पकड़ने की योजना बनाई। शिकायतकर्ता के मार्फत उसे फोन किया गया और आकर रुपये ले जाने के लिए कहा। आरोपी जब रुपये लेने के लिए युवक के पास पहुंचा तो पहले से तैनात पुलिस ने उसे दबोच लिया।

पूछताछ में उसने बताया कि वह पुलिस विभाग में फालोअर है तथा मौजूदा समय में कश्मीर जोन में तैनात है। पुलिस यह पता लगा रही है कि आरोपी अब तक कितने लोगों को ठगी का शिकार बना चुका है और उसके साथ और कौन शामिल हैं। जांच में पुलिस को पता चला है कि वह रिटायर्ड आईजी के साथ तैनात रह चुका है, लेकिन रिटायर्ड पुलिस अधिकारी को उसके इस कारनामे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed