{"_id":"27-50839","slug":"Jammu-50839-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू संभाग में होंगी 59 सरकारी लाइब्रेरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू संभाग में होंगी 59 सरकारी लाइब्रेरी
Jammu
Updated Mon, 04 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। कंप्यूटर तथा इंटरनेट के इस अत्याधुनिक युग में भी पुस्तकालयों का अपना विशेष महत्व एवं स्थान है। जम्मू संभाग में हालांकि जिला एवं तहसील-ब्लाक स्तर पर सरकारी 59 पुस्तकालय हैं, जबकि ब्लाक खौड़ के पलांवाला, मंडी संवाली में रीडिंग रूम हैं।
जम्मू संभाग में नये गठित जिले सांबा, किश्तवाड़, रामबन तथा रियासी में चार जिला पुस्तकालयों के निर्माण के लिए डायरेक्टर लाइब्रेरीज को प्रस्ताव के रूप में लिखा गया है। जानकारी के मुताबिक कठुआ जिला लाइब्रेरी में करीब 31हजार पुस्तकें हैं। वहीं उधमपुर जिला लाइब्रेरी में करीब 23 हजार किताबें हैं। डोडा जिला लाइब्रेरी में करीब 31 हजार पुस्तकें हैं। राजोरी जिला लाइब्रेरी में लगभग दस हजार पुस्तकें हैं। जम्मू जिला लाइब्रेरी छन्नी में करीब 15 हजार पुस्तकें हैं। पुंछ स्थित जिला लाइब्रेरी में करीब 17 हजार पुस्तकें हैं। संभाग के दो जम्मू तथा पुंछ के जिला पुस्तकालयों के लिए अपना भवन नहीं हैं। वहीं, इन दोनों पुस्तकालयों के लिए भवन निर्माण को लेकर जमीन की तलाश की जा रही है।