{"_id":"27-50800","slug":"Jammu-50800-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रा सहित तीन शव नहरों से मिले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रा सहित तीन शव नहरों से मिले
Jammu
Updated Sun, 03 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर और आसपास इलाकों में शनिवार को एक छात्रा सहित तीन लोगों के शव अलग-अलग नहरों के किनारे से मिले हैं। इससे संबंधित इलाकों में सनसनी फैल गई है। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी लेकिन अभी तक दो की पहचान नहीं हो सकी है, जबकि सफेद सलवार कुर्ते पहने लड़की कालेज की छात्रा है और जीवन नगर की रहने वाली बताई जा रही है। वहीं, संतरी कपड़ों में बुजुर्ग साधु लग रहा है, जबकि तीसरे मृत पर संशय है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी भेज दिया गया है।
पहले मामले में जीवन नगर इलाके में शनिवार को एक लड़की नहर किनारे पड़ी थी। लोगों ने देखा तो पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लड़की को जीएमसी अस्पताल पहुंचाया। लड़की ने स्कूल की सफेद वर्दी पहन रखी है। कपड़े सारे भीगे हुए थे। मृतका का नाम नेहा (जीवन नगर) बताया जा रहा है और परेड कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा थी। दूसरा मामला दोमाना थाना के अंतर्गत पुरखो का है। यहां एक 70 साल का बुजुर्ग नहर किनारे मृत मिला है। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी, तो पुलिस ने उसके पास से मिले कपड़ों की गठरी सहित उसे फ्लाइंग की गाड़ी में डालकर जीएमसी पहुंचा दिया है। मृतक के शरीर पर संतरी रंग के कपड़े हैं। उधर तीसरा शव निक्की तवी चट्ठा इलाके से मिला है। यह भी किसी अज्ञात व्यक्ति का शव है। लोगों ने जानकारी दी तो पुलिस ने शव को जीएमसी पहुंचाया।