फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   खस्ताहाल इमारत पर चला हथोड़ा

खस्ताहाल इमारत पर चला हथोड़ा

Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 17 Jul 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम ने बुधवार को शहर के पक्का डंगा इलाके में एक खस्ताहाल इमारत पर हथोड़ा चला दिया। इसे नगर निगम के इंजीनियर विंग की टीम ने इमारत को असुरक्षित घोषित कर दिया था। लंबे समय से इमारत के मालिकों की ओर से सहयोग नहीं किया जा रहा था, लेकिन टीम के सदस्यों ने मालिकों को समझाया कि इमारत किसी भी समझ जर्जर हो कर गिर सकती है। इससे आसपास के घरों को भी नुकसान पहुंच सकता है। फिर नगर निगम के खिलाफ वर्जी विंग की टीम ने पक्का डंगा थाने की पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई को अंजाम दिया। खस्ताहाल इमारत को पांच घंटे की कार्रवाई के बाद मलबे में तब्दील कर दिया गया। निगम ने इमारत पर हथोड़ा चलाने से पहले मालिकों को सूचित किया और नोटिस भी जारी किया था। नगर निगम कमिश्नर किरण वात्तल ने बुधवार को अपने अमले के साथ ओल्ड रिहाड़ी और नारायणा मोहल्ला के वार्ड नंबर नौ का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने मेघ सभा के लोगों के साथ मुलाकात की तथा उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने नालियों की साफ-सफाई, गालियों की सफाई, पानी की उचित सप्लाई आदि के निर्देश दिए हैं। उधर सीएपीडी और लीगल मेट्रोलाजी विभाग के सहायक निदेशकों और एरिया इंस्पेक्टरों की टीम ने बुधवार को वेयर हाउस, रेलवे स्टेशन, बाहू प्लाजा आदि में करीब 70 व्यापारिक प्रतिष्ठानों में औचक छापे मारे और तय मूल्य से उपभोक्ताओं से ज्यादा वसूलने और रेट लिस्ट प्रदर्शित न करने पर तीस हजार रुपये जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed