फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ग्रिड स्टेशन पर ओवरलोड कम करने की योजना

ग्रिड स्टेशन पर ओवरलोड कम करने की योजना

Mon, 14 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 14 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। ओवरलोड से हांफ रहे ग्रिड स्टेशनों की वजह से गहरा रहे बिजली संकट के बीच विद्युत विभाग की ओर से स्टेशनों से ओवरलोड कम करने की योजना बनाई गई है। योजना के तहत जरूरत से ज्यादा ओवरलोड वाले ग्रिड स्टेशनों का कुछ लोड अन्य स्टेशनों को ट्रांसफर करना है, ताकि ओवरलोड कम होने से अघोषित बिजली कटौैती से लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कनाल ग्रिड स्टेशन की क्षमता करीब 50 एमवीए की है। इस पर लोड लगभग दोगुना सौ एमवीए का होने की वजह से इसके अंतर्गत आने वाले इलाकों को अतिरिक्त बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है। हालत तो यह है कि ओवरलोड से ग्रिड को क्षति से बचाने के लिए लगभग हर घंटे बाद बिजली कटौती की जा रही है। इस ग्रिड के अंतर्गत लगभग 12 से 14 घंटे की बिजली कटौती रोजाना होने से लोग बेहाल हैं। बिजली विभाग की ईएमएंडआरई डिवीजन जम्मू की चीफ इंजीनियर शहनाज गोनी का कहना है कि ग्रिड स्टेशनों पर ओवरलोड की वजह से भी कटौती होती है। इस समस्या का हल निकालने के लिए योजना तैयार की गई है। इसके तहत कनाल ग्रिड स्टेशन से कुछ लोड मीरां साहिब ग्रिड स्टेशन पर डाला जाएगा। वहीं मीरां साहिब स्टेशन का कुछ लोड बिश्नाह स्टेशन पर डाला जाएगा। इससे ओवरलोड स्टेशनों से कम होगा और बिजली आपूर्ति में सुधार लाने में मदद मिलेगी। इससे लोगों को बिजल कटौती से हो रही दिक्कत से भी निजात मिलने की संभावना है। विभाग इसके लिए पूरी तैयारी में जुटा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed