फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ रही भोले की भक्ति

उमस भरी गर्मी पर भारी पड़ रही भोले की भक्ति

Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Thu, 10 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। इन दिनों जम्मू में भयंकर उमस भरी गर्मी पड़ रही है। इसके बावजूद भीबाहरी राज्यों से अमरनाथ यत्रा के लिए यहां आने वाले बम भोले के भक्तों का तांता लगा हुआ है। उमस भरी गर्मी पर बाबा बर्फानी की भक्ति भारी पड़ रही है।
विज्ञापन

आधार शिविर भगवती नगर जम्मू से बुधवार को भोले नाथ के दर्शन के लिए उत्साह से भरे 1927 यात्री रवाना हुए। इसमें 1345 पुरुष, 363 महिलाएं, 20 बच्चे और 199 साधु शामिल रहे। आधार शिविर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु सीधे ही पहलगाम और बालटाल रूट से यात्रा के लिए निकल रहे हैं। देशभर से रोजाना सैकड़ों बिना पंजीकृत श्रद्धालुओं का पहुंचना भी जारी है।
विज्ञापन

बुधवार तड़के 61 छोटे-बड़े वाहनों में सवार होकर बाबा बर्फानी के जयघोष के साथ भक्तों का जत्था आगे बढ़ा। पिछले दो दिन से मौसम पूरी तरह से साफ रहने के कारण भक्तों को गर्मी और उमस ने काफी परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन

किया है।
इस दौरान भक्तजन बम-बम भोले, जय शिव शंकर के जयघोष लगाते हुए आगे बढ़े। बाबा के भक्तों में जोश और उत्साह देखते ही बन रहा है। कोई त्रिशूल तो कोई डमरू लेकर बाबा का गुणगान कर रहा है। आधार शिविर में श्रद्धालु भजन कीर्तन कर पूरे माहौल को शिवमय बना रहे हैं। आधार शिविर पहुंचे भोपाल निवासी देवी दत्त ने कहा कि वह पिछले कई साल से पहलगाम रूट से दर्शन के लिए जा रहे हैं। इस बार भी इसी रूट से बाबा के दर्शन के लिए प्रस्थान करेंगे।
शुरू में मार्ग के बंद रहने से थोड़ी मायूसी जरूर हुई थी लेकिन भोले नाथ अपने भक्तों की हमेशा लाज रखते रहे हैं और उन्हीं ने पारंपरिक ट्रैक को खुलवाकर भक्तों को निराश नहीं किया है। एक अन्य श्रद्धालु गीतिका शर्मा ने कहा कि भोले नाथ के प्रति उनकी काफी आस्था है। वह विकट परिस्थितियों में अपने भक्तों की रक्षा करते रहे हैं।

इस बार भी उम्मीद है कि यात्रा की समाप्ति तक बाबा पवित्र गुफा में विराजमान रहेंगे। आधार शिविर में शिवभक्तों से गुलजार हो रहा है। भगवती नगर क्षेत्र में भी देर शाम तक यात्रियों की रौनक रहती है। आधार शिविर के अलावा बड़ी संख्या में श्रद्धालु निजी होटलों और धर्मशालाओं में रहकर दूसरे दिन यात्रा के लिए रवाना हो रहे हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों और प्रशासन की ओर से यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed