फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   इंडोर खेलों से होगा आगाज

इंडोर खेलों से होगा आगाज

Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 09 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। स्नातक पहले वर्ष के अकादमिक सत्र के साथ जुलाई के मध्य से अंतर कालेज स्पर्धाओं को शुरू करवाने की तैयारी की जा रही है। इस बार इंडोर खेलों से अंतर कालेज स्पर्धाओं का आगाज करवाने की तैयारी है, जिसमें दूसरे शेड्यूल में आउटडोर खेलों का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा फेंसिंग, कार्फबाल और आर्चरी जैसे नए खेल भी इन स्पर्धाओं में शामिल किए जा रहे हैं। आगामी 16 जुलाई को शारीरिक निदेशकों की बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया जाएगा। शारीरिक शिक्षा विभाग विवि के निदेशक प्रो. ध्यान सिंह भाऊ के अनुसार अंतर कालेज स्पर्धाओं के लिए शेड्यूल तैयार कर लिया गया है। इस बार क्रास कंट्री के बजाय इंडोर खेलों से मीट को शुरू करवाना प्रस्तावित है। कई जिला स्तर के कालेजों को भी खेल स्पर्धाओं की मेजबानी देने की योजना है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2013 में अगस्त के मध्य अंतर कालेज स्पर्धाओं को शुरू कराया गया था। लेकिन साइंस कांग्रेस के आयोजन और अन्य कारणों से अंतर कालेज स्पर्धाओं का पुरस्कार वितरण समारोह ही नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

इसके अलावा एथलेटिक मीट, क्रिकेट और वालीबाल प्रतियोगिताएं भी नहीं करवाई जा सकी थीं। लेकिन इस बार अकादमिक सत्र के साथ ही इन स्पर्धाओं को शुरू करने की तैयारी है। विभाग की ओर से 39 खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें इस बार फेंसिंग, कार्फबाल और आर्चरी भी शामिल होंगे। विवि जम्मू अंतर विश्वविद्यालय फेंसिंग प्रतियोगिता में तीन बार विजेता रह चुका है। इसी तरह कार्फबाल में एक बार विजेता और एक बार उपविजेता रहा। आर्चरी खेल के लिए विभाग ने जरूरी सामान की खरीद की है और इसे विवि में ही आयोजित किया जाएगा। अंतर कालेज स्पर्धाओं से ही प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर की अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। इसी माह कालेजों में स्नातक के पहले वर्ष की कक्षाएं शुरू होने की उम्मीद है। अंतर कालेज स्पर्धाओं में संभाग भर से दर्जनों कालेजों की भागीदारी होती है। लेकिन शेड्यूल में देरी के चलते आखिर में रहने वाली प्रतियोगिताओं में वाकओवर ज्यादा रहता है। जिससे बेहतरीन खिलाड़ियों को आगे आने का मौका नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed