{"_id":"27-49820","slug":"Jammu-49820-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में छह अमरनाथ यात्री हुए घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में छह अमरनाथ यात्री हुए घायल
Jammu
Updated Sun, 06 Jul 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। बनिहाल के पास एक टैंकर और यात्री वाहन के बीच हुई टक्कर में छह लोग बुरी तरह घायल हो गए। सभी घायल श्री अमरनाथ यात्रा के लिए आए थे। घायलों में पांच नई दिल्ली और एक राजस्थान निवासी है। सभी घायलों को जम्मू के जीएमसी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। यहां उनकी हालत में सुधार है।
मिली जानकारी के अनुसार बनिहाल के पास एक तीखे मोड़ पर टैंकर और श्रद्धालुओं से भरे वाहन में टक्कर हो गई। इससे दोनों गाड़ियां सड़क किनारे नीचे जा गिरीं। आसपास के लोगों ने वाहन में सवार लोगों को बाहर निकाला और स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जम्मू के गवर्नमेंट मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल में रेफर किया गया। हादसे के घायलों में नई दिल्ली निवासी ओमप्रकाश, बलदेव, प्रदीप कुमार, रजनीश कुमार, प्रह्लाद और राजस्थान निवासी सुभाष चंद्र शामिल है। बनिहाल पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त करने के अलावा टैंकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।