फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   हरियाणा के संदीप बने बिरनू केसरी

हरियाणा के संदीप बने बिरनू केसरी

Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 21 Jun 2014 05:35 AM IST
विज्ञापन
जम्मू/रामनगर। हरियाणा के पहलवान संदीप ने बनारस के अरविंद को पटकनी देकर सातवें वार्षिक रामनगर बिरनू केसरी दंगल का खिताब अपने नाम कर लिया। पहली माली के लिए दोनों पहलवानों में 23 मिनट तक कांटे की टक्कर रही, लेकिन आखिर में संदीप बाजी मारने में कामयाब रहे। विजेता पहलवानों को नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बिरनू दंगल कमेटी और जेएंडके इंडियन स्टाइल रेसलिंग एसोसिएशन के सहयोग से करवाए गए इस दंगल में कुल 60 कुश्तियां लड़ी गईं। इसमें स्थानीय पहलवानों के अलावा बाहरी राज्यों के धुरंधरों ने जोश दिखाया।
विज्ञापन

दूसरी माली के लिए खन्ना के पहलवान कमलजोत ने लाडेन पावर हाउस उधमपुर के अजय शर्मा को शिकस्त देकर जीत दर्ज की। दोनों ही पहलवानों ने जोश दिखाया। आखिर में कमलजोत जीत दर्ज करने में सफल रहे। तीसरी माली में बजालता जम्मू के विजय ने मेरठ के आलम को पछाड़कर जीत अपने नाम की। चौथी माली में मेरठ के शमशेर सिंह ने रामनगर के अली को पराजित किया। इसके अलावा अन्य मुकाबलों में दिल्ली के सागर ने खन्ना के मुश्ताक, लुधियाना के जग्गा ने मेरठ के मौसम, उधमपुर के सलमान ने बनारस के आनंद किशोर, रामनगर के शरीफ ने मेरठ के रविंद्र, रामनगर के रशीद ने हरियाणा के चांद फौजी, बनारस के मनोज ने रामनगर के सिद्धू, कठुआ के सबीर दीन ने उधमपुर के सुनील, जंदोर के संजू ने बडोले के पवन और बडोले के सुरजीत ने बडोले के राकेश सिंह को पराजित किया। विजेता पहलवानों को आगे आने का कोई मौका नहीं दिया और जीत दर्ज की। पहलवानों की हौसला आफजाई करने प्रो. सुखा चंद, एसके शर्मा, दीपक आनंद, दीपक पठानिया आदि पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed