फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ज्यूल चौक से सीवरेज का काम फिर शुरू

ज्यूल चौक से सीवरेज का काम फिर शुरू

Sat, 31 May 2014 05:36 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 31 May 2014 05:36 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। शहर के ज्यूल चौक से शहर में फिर सीवरेज का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को पहले दिन यहां सड़क को खोदा गया। इसके चलते यहां पहले दिन ही ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई। खुदाई के चलते तीस फीट की सड़क पर सिर्फ पंद्रह फीट सड़क ही वाहनों के लिए बची है। बस स्टैंड, कई बड़े बाजार और तीन बड़े कालेज ज्यूल चौक के नजदीक हैं। हालांकि, वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग दिया गया है। इसके बावजूद जाम की समस्या होने लगी है। बड़ी बात यह भी है कि इस चौक पर सवारियां बैठाने के लिए मेटाडोर भी खड़ी होती हैं।
विज्ञापन

सीवरेज पाइप डालने का कार्य कई वर्षों से चल रहा है। इसे दो साल में पूरा किया जाना था, लेकिन यह समाप्त करने की अवधि से बहुत लेट हो चुका है। अभी तक पूरे शहर में सीवरेज पाइपों को नहीं बिछाया जा सका है। डिवीजनल कमिश्नर काम को जल्द पूरा करने के निर्देश देते रहे हैं। इधर, बीच में लोकसभा चुनावों के चलते आदर्श आचार संहिता के कारण और विभागों की व्यस्तता से भी डेढ़ से दो माह की देरी हुई। करीब छह माह पहले गुम्मट में काम चल रहा था, तब विवेकानंद चौक से ट्रैफिक पास किया गया था। हालांकि, ज्यूल चौक के साथ फुटपाथ को तोड़कर वैकल्पिक मार्ग बनाया गया है, लेकिन वाहनों की तादाद के आगे यह रास्ता तंग पड़ेगा और जाम की स्थिति बनेगी। अब सबसे ज्यादा भूमिका ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed