{"_id":"27-45439","slug":"Jammu-45439-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफवाहों से विद्यार्थियों पर तनाव बढ़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफवाहों से विद्यार्थियों पर तनाव बढ़ा
Jammu
Updated Wed, 12 Mar 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं में अफवाहों का बाजार गर्म है। क्या पेपर लीक हो गया, क्या पेपर रद्द हो जाएगा, आगे भविष्य में क्या होगा, समेत ऐसे कई प्रश्न हैं, जिनसे विद्यार्थियों के साथ-साथ अभिभावक भी जूझ रहे हैं। हालांकि शिक्षा बोर्ड के अधिकारी साफ कर चुके हैं परीक्षार्थी अफवाहों पर ध्यान नहीं दें और अपनी तैयारी निर्धारित शेड्यूल के अनुसार ही करें।
पिछले कुछ वर्षों की तुलना में इस साल अफवाहों का बाजार ज्यादा गर्म रहा है। जिस प्रकार से पेपर लीक होने की घटनाएं हुई हैं, इससे छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को असमंजस में डाल दिया है। क्या भविष्य में भी ऐसा होगा, कहीं पेपर लीक न हो जाए आदि ऐसे ही सवाल हैं। छात्र तो छात्र, अभिभावक भी चिंता से गुजर रहे हैं। शक्ति नगर निवासी ललिता शर्मा का कहना है कि उनका बेटा 12वीं कक्षा की परीक्षा दे रहा है लेकिन जिस प्रकार से पेपर लीक होने की खबरें मिल रही हैं, ऐसे में उनका बेटा पूरी तरह से पेपर पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रहा है। इसी प्रकार से त्रिकुटा नगर निवासी रविंद्र कौर का कहना है कि पेपर लीक होने की अफवाहों ने मानसिक रूप से परेशानी में डाल दिया है। बच्चों के साथ अभिभावक भी परीक्षाओं को लेकर तनाव में हैं। आखिर तक यही सोच रहती है कि क्या पेपर होगा या रद्द हो जाएगा। मनोचिकित्सक डा. मनु अरोड़ा का कहना है कि परीक्षाओं में अफवाहों से विद्यार्थियों पर मानसिक तनाव बढ़ना लाजिमी है लेकिन ऐसी अफवाहों को विद्यार्थियों और अभिभावकों को नजरअंदाज करना चाहिए। उन्हें परीक्षाओं की तैयारियों पर सारा ध्यान केंद्रित करना चाहिए। ऐसी अफवाहों को गंभीरता से लेने पर तैयारी पर असर पड़ता है। इससे विद्यार्थियों का अपने लक्ष्य से ध्यान हटता है।