{"_id":"27-44882","slug":"Jammu-44882-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निपटेगा मोटर व्हीकल एक्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निपटेगा मोटर व्हीकल एक्ट
Jammu
Updated Sat, 01 Mar 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। ट्रैफिक जाम से निपटने के लिए अब मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करना पड़ेगा। यह बात विधान परिषद में प्रश्न काल के दौरान गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने सदस्यों द्वारा मुद्दा उठाए जाने पर कही। इससे पहले नेकां सदस्य विजय बकाया और कांग्रेस सदस्य बशीर अहमद माग्रे ने जम्मू और श्रीनगर शहरों में यातायात दबाव के चलते लोगों की दिक्कतों की तरफ सदन का
ध्यान खींचा।
विजय बकाया ने कहा कि सरकार को आधुनिक तकनीकों के माध्यम से यातायात को सुचारु बनाना चाहिए। जिन चौक चौराहों पर पुलिस कर्मी नहीं हैं या कम हैं, वहां पर सीसीटीवी के माध्यम से यातायात पर नजर रखनी चाहिए और नियमों को तोड़ने वालों को जुर्माना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिन मार्गों पर जरूरत से ज्यादा मेटाडोर हैं, उन्हें हटाकर कम यात्री वाहन वाले इलाकों में चलाया जाना चाहिए। कांग्रेस सदस्य सुभाष गुप्ता ने कहा कि यात्री वाहनों पर ओवरलोडिंग होती है। जुर्माना हो जाने के बावजूद भी वह कम नहीं होती। जुर्माना होने पर जुर्म को वैधानिक रूप मिल गया समझा जाता है। ओवर लोडिंग न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाने चाहिए। पैंथर्स पार्टी के सदस्य सईद रफीक शाह ने सरकार से पूछा कि वाहनों के बढ़ रहे दबाव को देखते हुए जम्मू और श्रीनगर शहरों में मेट्रो ट्रेन चलाई जानी चाहिए। गृह राज्य मंत्री सज्जाद अहमद किचलू ने कहा कि पिछले वर्षों में यातायात सड़कों पर बहुत बड़ा है। नियमों की उल्लंघना करने वालों को साल 2013 में ही 544338 चालान कर उनसे करीब 11 करोड़ 27 लाख का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों को और पुख्ता बनाने के लिए सरकार मोटर व्हीकल एक्ट में संशोधन करवाएगी।