फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जल्द शुरू होगा ‘रोप-वे’ प्रोजेक्ट

जल्द शुरू होगा ‘रोप-वे’ प्रोजेक्ट

Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 25 Jan 2014 05:50 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। मुबारक मंडी और बाग-ए-बाहु से मोह माया मंदिर के बीच बनने वाला रोप-वे प्रोजेक्ट जल्द शुरू होगा। यह 40 करोड़ रुपये की लागत से तैयार होगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही लोगों को रोजगार भी मिलेगा। इसकी जानकारी हाउसिंग, हार्टीकल्चर एंड कल्चर मंत्री रमण भल्ला ने शुक्रवार को एक उच्चस्तरीय बैठक के दौरान दी है। उन्होंने बताया कि रोप वे प्रोजेक्ट को लेकर उनकी ओर से सभी तैयारियों मुकम्मल कर ली गई है। जल्द ही प्रोजेक्ट शुरू हो जाएगा। अभी तक जम्मू मंदिरों के नाम से जाना जाता था। जल्द ही पर्यटकों को जम्मू आने की अन्य कई वजह भी मिल जाएंगी। प्रोजेक्ट को लेकर बैठकों का सिलसिला शुरू हो गया है। अब व्यवहारिक रूप से कार्य शुरू होने वाला है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जानकारी हासिल की तथा जल्द से जल्द कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा अन्य मुद्दों को लेकर भी मंत्री ने जानकारी हासिल की। इस मौके पर डिवीजनल कमिश्नर शांतमनु, डिप्टी कमिश्नर अजीत साहु, डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट कमिश्नर, टूरिज्म के डायरेक्टर, केबर
कार कारपोरेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर सहित अन्य उच्चाधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed