फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   अब अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना

अब अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना

Sat, 26 Oct 2013 05:42 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 26 Oct 2013 05:42 AM IST
विज्ञापन
पुंछ। पाकिस्तानी सेना का दुस्साहस बढ़ता जा रहा है। नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों पर हमला कर उनके सिर कलम करने, घात लगा कर शहीद करने, अग्रिम चौकियों की तरफ के रास्तों पर बारूदी सुरंगें बिछाने और आईईडी लगाकर उन्हें नुकसान पहुंचाने के प्रयास के बाद अब फेंसिंग के आगे अग्रिम चौकियों को कब्जाने के प्रयास में हैं।
विज्ञापन

अगर सूत्रों की मानें, तो आने वाले दिन भारतीय सेना के जवानों के लिए नियंत्रण रेखा पर कडे़ संघर्ष वाले हो सकते हैं। क्योंकि नियंत्रण रेखा के उस पार मौजूद आतंकियों, आईएसआई, बैट टीम और पाक सेना ने नापाक इरादों में तेजी लाने के लिए कमर कस ली है। जानकारी के अनुसार करीब ग्यारह दिन पहले पाक अधिकृत बिंबर स्थित पाक सेना के मुजाहिद सेंटर में आतंकी सरगना और मुतैहिदा मुजाहिदीन काउंसिल प्रमुख सैयद सलाहुद्दीन की अगुवाई में एक बैठक हुई, जिसमें आतंकी संगठनों लश्कर-ए-तोयबा, हिजबुल मुजाहिद्दीन, जेकेएलएफ अलफेह, आईएसआई, पाक खुफिया एजेंसी ज्योग्राफिकल विंग और पाक सेना की 2,6 और 26 ब्रिगेड के कमांडरों और उनके अधीनस्थ यूनिटों के कमांडिंग अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार करीब तीन घंटों तक चली बैठक में 300 के करीब लोग शामिल हुए। इसमें जहां उस पार मौजूद आतंकियों को अधिक से अधिक संख्या में भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कराने पर बल दिया गया। वहीं बैट हमलों में तेजी लाते हुए न सिर्फ नियंत्रण रेखा पर भारतीय जवानों को हानि पहुंचाने की योजना बनाई गई, बल्कि पाक सेना, आईएसआई, आतंकी संगठनों और बैट टीम को फेंसिंग के आगे स्थित भारत की अग्रिम चौकियों को कब्जाने की योजना बनाई गई। बैठक में ही एलओसी के साथ आईबी पर भी गोलाबारी तेज करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed