{"_id":"27-39174","slug":"Jammu-39174-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी पखवाड़े के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी पखवाड़े के विजेता प्रतिभागी पुरस्कृत
Jammu
Updated Wed, 09 Oct 2013 05:40 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। कनाल रोड स्थित भारतीय समवेत औषध संस्थान में मंगलवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हिंदी पखवाडे़ के दौरान करवाई गई प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार बांटे गए। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के निदेशक डा. राम विश्वकर्मा ने की। समारोह में निदेशक डा. राम विश्वकर्मा ने प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और स्मृति चिह्न के साथ पुरस्कृत किया। हिंदी पखवाड़े के दौरान करवाई गई निबंध लेखन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार डा. विक्रम, दूसरा पुरस्कार सुनील, मो. नूर, तीसरा पुरस्कार वैभव, दीपचंद और सांत्वना पुरस्कार कमलेश और हरविंदर कौर को दिया गया। श्रुतलेख में पहला पुरस्कार कमलेश, दिव्या, दूसरा पुरस्कार दीपचंद, रंजीत और अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। समारोह में अनुवाद, सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता, राजभाषा एवं विज्ञान प्रश्नोत्तरी, अंतर विभागीय भाषण और सांस्कृतिक प्रतियोगिता में विजयी रहे प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन हिंदी अधिकारी डा. अमर सिंह ने किया।
विज्ञापन