{"_id":"27-39081","slug":"Jammu-39081-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"माता के भक्तों पर महंगाई पड़ रही भारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माता के भक्तों पर महंगाई पड़ रही भारी
Jammu
Updated Mon, 07 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। नवरात्र और अन्य त्योहारों के शुरू होते ही महंगाई ने अपना असली रंग दिखाना शुरू कर दिया है। महंगाई का असर साफ तौर पर देखने को मिल रहा है।
नवरात्र के दिनों में व्रत के दौरान इस्तेमाल किये जाने वाले सामानों के दाम आसमान को छू रहे हैं जिसकी वजह से व्रत रखने के लिए माता के भक्तों को अपनी जेबों को अच्छा खासा ढीला करना पड़ रहा है। फलाहार के दामों में बढ़ोतरी होने के साथ-साथ दूध, दही, पनीर और खोया की कीमतें भी बढ़ गई हैं।
महंगाई के चलते व्यक्ति को व्रत के दौरान एक दिन के फलाहार के लिए दो तीन सौ रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। माता के प्रति गहरी आस्था और श्रद्धा रखने वाले माता के भक्त व्रत रखने केे लिए फलाहार और अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों के साथ समझौता करने के लिए तैयार रहते हैं। इस साल नवरात्रों में व्रत से जुड़ी खाने-पीने की सामग्रियों के दाम पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़ गए हैं। परेड के काली जनी बाजार के दुकानदार राकेश ने बताया कि व्रत से संबधित सामान और अन्य सामानों के दाम घटने के बजाय हर साल बढ़ते ही जा रहे हैं। राकेश नेे बताया कि व्रत से जुड़े सामान की कीमत बढ़ने के कारण आम व्यक्ति के लिए व्रत रखना मुश्किल सा हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले साल के मुकाबले इस बार व्रत से जुड़े सामान की कीमत बीस से तीस प्रतिशत तक बढ़ गई है। सब्जी मंडी के फल विक्रेता अशोक शर्मा ने बताया कि केले की कीमत पचास-साठ रुपये दर्जन के हिसाब से है और सेब बीस रुपये से लेकर पचास रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचे जा रहे हैं।