फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   दूसरे नवरात्र में माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

दूसरे नवरात्र में माता के दरबार में श्रद्धालुओं ने भरी हाजिरी

Mon, 07 Oct 2013 05:39 AM IST
Jammu
Jammu Updated Mon, 07 Oct 2013 05:39 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। दूसरे नवरात्र पर रविवार की छुट्टी के चलते महामाई के मंदिरों में भक्तों का तांता लगा। मां के दरबार में आस्था का सैलाब पहुंचा। हजारों भक्तों ने नतमस्तक होकर सुख समृद्धि की कामना की। शहर के प्रमुख बावे वाली मंदिर में भक्तों का जोश देखते ही बना। नवरात्र के साथ विभिन्न जगहों पर महामाई के जागरण भी पूरे माहौल को भक्तिमय बना रहे हैं। बावे वाली माता के मंदिर में तड़के द्वार खुलने के साथ ही भक्तों की कतारें लगने का सिलसिला शुरू हुआ जो देर शाम तक जारी रहा। भक्तों ने धूप अगरबत्ती जलाकर पूरे माहौल को खुशनुमा बनाया।
विज्ञापन

मां के दरबार पहुंचने वाले अधिकांश श्रद्धालु पैदल ही पहुंचे थे। इसमें स्थानीय श्रद्धालुओं के अलावा आसपास क्षेत्रों से भी ट्रैक्टर ट्रालियों में सवार होकर भक्तजन मां का आशीर्वाद लेने पहुंचे। कतारों में खड़े भक्तों का मौसम ने भी पूरा साथ दिया और दिनभर मौसम सुहाना बना रहा। मंदिर परिसर से लेकर बाहर तक मां के जयघोषों की गूंज रही। हर कोई मां का गुणगान कर रहा था। घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करने के बाद भी मां के भक्तों के चेहरों पर थकान गायब थी। मां के दरबार में हाजिरी देने पहुंचने वाले कई भक्त ऐसे भी थे, जो घर से ही जमीन पर लेटकर आगे बढ़ते रहे। माता महाकाली ट्रस्ट के महंत बिट्टा के अनुसार नवरात्र के आगे बढ़ने के साथ भक्तों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। मंदिर परिसर में भक्तों के लिए लंगर के तौर पर प्रसाद की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा स्वास्थ्य सहित अन्य सुविधाएं भी मुहैया करवाई जा रही हैं। बावे वाली माता के मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित महामाया माता के मंदिर में भी भक्तों की भीड़ बढ़ने लगी है। इसके अलावा नगरोटा स्थित कोल कंडोली मंदिर में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री माता वैष्णो देवी के पहले दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed