फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   काजीगुंड-बनिहाल के बीच ट्रेन का फुल ट्रायल आज

काजीगुंड-बनिहाल के बीच ट्रेन का फुल ट्रायल आज

Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 19 Jun 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू और कश्मीर को जोड़ने वाली एकमात्र रेल लाइन काजीगुंड-बनिहाल रेल सेक्शन पूरी हो चुकी है। मंगलवार को इस पर छह कोच और दो इंजन दौड़ाकर अंतिम ट्रायल होगा। पिछले कुछ दिनों से इस ट्रैक पर एक कोच और एक इंजन के साथ ट्रायल हो रहा था। मंगलवार को पूरी ट्रेन के साथ फुल रिहर्सल की जाएगी। ट्रायल से पहले सोमवार को ही लखनऊ से चीफ कमिश्न रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) एपी मिश्रा और फिरोजपुर मंडल के डीआरएम एनसी गोयल समेत इंजीनियरिंग विंग के कई अधिकारी भी काजीगुंड पहुंच गए। सीआरएस हवाई यात्रा करके श्रीनगर पहुंचे और उसके बाद वह काजीगुंड पहुंच गए।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह 25-26 जून को अपने दौरे के दौरान इस रेल सेक्शन का उद्घाटन करेंगे। जिसकी तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। रेल का परिचालन पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रहा है। मालगाड़ी और ट्रेन को चलाकर ट्रैक का ट्रायल जारी है। सीआरएस इस पर अंतिम ट्रायल करके ट्रेन चलाए जाने की अनुमति देंगे। प्रधानमंत्री काजीगुुंड से हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। जो 17.729 किमी का सफर तय करके बनिहाल तक जाएगी। रेलगाड़ी देश की सबसे लंबी रेल टनल से भी गुजरेगी।सर्दियों और गर्मियों के दिनों में ट्रायल करके रेल प्रशासन इस सेक्शन पर सफलता पूर्वक ट्रेन चलाने का परीक्षण कर रहा था। सीआरएस की हरी झंडी मिलने के बाद काजीगुंड से आगे जम्मू संभाग में बनिहाल तक ट्रेन शुरू हो जाएगी। रेलवे उधमपुर से कटड़ा तक ट्रेन चलाने के काम में तेजी लायी जाएगी। संभावना है कटड़ा तक ट्रेन सितंबर माह में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed