{"_id":"27-33443","slug":"Jammu-33443-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"तवी पुल पर नाइट पार्किंग!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तवी पुल पर नाइट पार्किंग!
Jammu
Updated Wed, 22 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। शहर का सबसे व्यस्त तवी पुल रात को निजी वाहनों के कब्जे में होता है। ट्रैफिक पुलिस भी इनकी ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। लोग अपने निजी वाहन जैसे कि बसें, कारें, ट्रक, टैंकर और टिप्पर आदि तवी पुल पर भी खड़े कर देते हैं। तब ये सरेराह हादसों को न्योता दे रहे प्रतीत होते हैं। पीछे से तेजी के साथ आ रहे वाहन अंधेरे में खड़े इन वाहनों को स्पष्ट दृष्टि से देख नहीं पाते हैं और अधिकतर बार हादसे होते-होते बचते हैं। वेयर हाउस पुलिस चौकी का नाका भी तवी पुल से पचास फीट की दूरी पर लगता है। यहां, पुलिस वाहनों की चेकिंग में मशगूल रहती है, लेकिन 330 मीटर लंबे तवी पुल पर खड़े होने वाले भारी भरकम वाहनों को हटाने की कोई खिदमत नहीं उठाता है। इस कारण रोजाना रात में निजी वाहनों की तवी पुल पर कतार आमतौर पर देखी जा सकती है। ट्रेवल एजेंटों की टू बाई टू बसें, सैर करने आए लोगों की कारें, दूरदराज जाने वाले टैंकर, टिप्पर सहित ट्रक भी पुल पर खड़े होते हैं। यही नहीं, जेएंडके एसआरटीसी की बसें भी अपनी वर्कशाप में जाने की बजाय पुल पर ही खड़ी दिखती हैं। चालकों की लापरवाही उन्हें या दूसरों को परिस्थितियों में भुगतनी पड़ सकती हैं, इससे वे जान कर भी अंजान बन रहे हैं। नेशनल हाईवे होने के कारण रात के समय पुल से गुजरने वाले चौपहिया वाहनों की स्पीड अस्सी किमी प्रति घंटा से सौ किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है। ये वाहन रात दस बजे से लगना शुरू हो जाते हैं, ऐसे में हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन