{"_id":"27-33360","slug":"Jammu-33360-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नेकां-कांग्रेस की संभाग विरोधी नीतियों भुनाने की तैयारी में भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नेकां-कांग्रेस की संभाग विरोधी नीतियों भुनाने की तैयारी में भाजपा
Jammu
Updated Mon, 20 May 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। सत्ताधारी नेशनल कान्फ्रेंस और कांग्रेस की संभाग विरोधी नीतियों को भाजपा ने भुनाने की तैयारी शुरू कर दी है। पार्टी ने जम्मू संभाग से भेदभाव के मुद्दे पर संघर्ष के लिए अवाम से सहयोग मांगा है। भाजपा ने भूकंप प्रभावित डोडा, किश्तवाड़ और रामबन जिलों में पीड़ितों की मदद के नाम पर नेकां-कांग्रेस द्वारा अभी से चुनाव प्रचार के आगाज पर भी दोनों दलों को आड़े हाथ लिया। रविवार को जिला कार्यकारिणी का शुभारंभ करने के बाद कार्यकर्ताओं का अपने संबोधन में नेता भाजपा विधायक दल अशोक खजूरिया ने ये बातें कहीं। कार्यकारिणी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने की। खजूरिया ने पार्टी पदाधिकारियों और अवाम को अपने संदेश में कहा कि सजग हो जाओ। जम्मू कश्मीर एक मुश्किल दौर से गुजर रहा है। शहर के बाहरी इलाकों भठिंडी, सिद्दड़ा, बनतलाब और अन्य इलाकों में जनसंख्या संतुलन बिगाड़ने की साजिश के तहत घेरा डाला जा रहा है। लिहाजा पार्टी कैडर और अवाम सरकार को सबक सिखाने के लिए सक्रिय हो जाए। जम्मू से भेदभाव का आलम यह है कि किश्तवाड़, डोडा और रामबन में भूकंप के बाद नेकां-कांग्रेस ने वहां पर जलसे कर दिए, अभी तक कुछ पीड़ितों को सिवाय टैंटों के कुछ भी हासिल नहीं हुआ। जिलाध्यक्ष राजेश गुप्ता ने उनको दोबारा जिम्मेदारी सौंपने के लिए संगठन का शुक्रिया अदा किया। उन्हाेंने मिशन 2014 के तहत बूथ लेवल पर संगठन को मजबूत करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष उषा चौधरी, प्रदेश महासचिव कवींद्र गुप्ता, संगठन मंत्री अशोक कोल, जिला महासचिव जयदीप शर्मा, उपाध्यक्ष अरविंद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन