फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   एसआईसी सर्विस बुक निजी रिकार्ड नहीं

एसआईसी सर्विस बुक निजी रिकार्ड नहीं

Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Wed, 15 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। राज्य सूचना आयोग के सदस्य एसके शर्मा ने महत्वपूर्ण फैसले में सहायक जिला अधीक्षक (एडीसी) किश्तवाड़ को फटकार लगाते हुए सूचना अधिकार के तहत सर्विस रिकार्ड को मुहैया कराने के आदेश दिए। आयोग ने पाया कि जन सेवक का सर्विस रिकार्ड निजी रिकार्ड नहीं माना जा सकता है।
विज्ञापन

एडवोकेट असीम साहनी ने एडीसी किश्तवाड़ आरके शावन को उसका सर्विस रिकार्ड दिए जाने की अपील की। एडीसी किश्तवाड़ ही जन सूचना अधिकारी हैं। उन्होंने रिकार्ड देने से इंकार कर दिया और कहा कि सर्विस रिकार्ड निजी है। इसके बाद सज्जाद अहमद नाजर निवासी जामिया मार्केट किश्तवाड़ ने दूसरी अपील की।
विज्ञापन

इस अपील में एडवोकेट असीम साहनी ने दावा किया कि किसी भी जन सेवक का सर्विस रिकार्ड निजी नहीं हो सकता है। उसने केंद्रीय सूचना आयोग के एक फैसले का भी हवाला दिया। जन सेवक का रिकार्ड प्रशासन की पारदर्शिता के लिए दिया जाना अनिवार्य है। सज्जाद अहमद नाजर ने 31 दिसंबर 2012 को आरटीआई एक्ट 2009 के तहत एडीसी आरके शावन का सर्विस रिकार्ड मांगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर एडीसी ने 16 जनवरी 2013 को रिपोर्ट दी कि सर्विस रिकार्ड निजी है। याची ने 5 फरवरी 2013 को डीसी किश्तवाड़ के समक्ष अपील की। डीसी ने भी एडीसी के फैसले को सही ठहराया। याची ने 16 अप्रैल 2013 को कमिश्नर के समक्ष अपील की और मंगलवार को इस पर फैसला दिया गया। सेंट्रल इन्फारमेशन कमीशन के 3 फरवरी 2011 के फैसले का भी हवाला दिया गया। कमीशन ने अपील का निपटारा करते हुए दो सप्ताह में मुफ्त में रिकार्ड मुहैया कराने और फैसले की कापी भी मुफ्त में जारी किए जाने के आदेश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed