{"_id":"27-32979","slug":"Jammu-32979-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो में जीएचएस दोमाना छाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खो-खो में जीएचएस दोमाना छाया
Jammu
Updated Sun, 12 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। युवा सेवा एवं खेल विभाग की ओर से भलवाल जोन में करवाई गई अंतर स्कूल खेल स्पर्धाओं में लड़कियों के वर्ग में विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने जोश दिखाया। इसमें अंडर 14 आयु वर्ग के खो-खो टूर्नामेंट में एसबीएचएसएस धर्मखो और अंडर 17 आयु वर्ग में जीएचएस दोमाना ने बाजी मारी। कबड्डी के अंडर 17 आयु वर्ग में जीएचएसएस भलवाल ने सबको पछाड़ा। वालीबाल में दोनों आयु वर्ग में एपीएस दोमाना और जीएचएस गुढ़ा ब्राह्मणा ने सबको शिकस्त दी।
लड़कियों के अंडर 14 आयु वर्ग के खो-खो के सेमीफाइनल मुकाबलों में एमएचएसी नागवनी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए एपीएस दोमाना को 4-2 और एसबीएचएसएस धर्मखो ने जीएचएस दोमाना को 11-2 से पछाड़ा। खिताबी भिड़ंत में एसबीएचएसएस धर्म खो ने अपने जीत अभियान को आगे बढ़ाते हुए एमएचएसी नागवनी को 5-0 से पछाड़कर ट्राफी पर कब्जा जमाया। अंडर 17 आयु वर्ग में जीजीएचएस दोमाना ने अपने जीत अभियान को जारी रखते हुए अनुराधा पब्लिक स्कूल को एकतरफा मुकाबले में 5-0 और एमएचएसी नागवनी ने जीएचएस बडेरा को 6-0 से बाहर कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में जीएचएस दोमाना ने एमएचएसी नागवनी को सीधे सेटों में 2-0 से बाहर कर खिताब अपने नाम किया। कबड्डी के अंडर 17 आयु वर्ग जीएचएसएस घरोटा और जीएचएसएस भलवाल ने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़कर फाइनल में प्रवेश किया लेकिन खिताबी मुकाबले में जीएचएसएस भलवाल ने जीएचएसएस घरोटा को 33-22 से शिकस्त देकर ट्राफी पर कब्जा जमाया। वालीबाल के अंडर 17 आयु वर्ग में जीएचएस गुड़ा ब्राह्मणा ने एपीएस दोमाना को पछाड़कर फाइनल में जगह बनाई। खिताबी मुकाबले में जीएचएस गुड़ा ब्राह्मणा ने एपीएस दोमाना को 2-1 से पराजित किया। अंडर 14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले में एपीएस दोमाना ने जीएचएस सेरी पंडिता को 2-0 से मात देकर ट्राफी हासिल की।