फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   जहर खाने वाली दो युवतियों की इलाज के दौरान मौत

जहर खाने वाली दो युवतियों की इलाज के दौरान मौत

Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
Jammu
Jammu Updated Sat, 20 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
जम्मू। पिछले 24 घंटों के दौरान दो युवतियों की जहर खाने से मौत हो गई। जबकि आग में झुलसे एक व्यक्ति ने जम्मू मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, पंजग्राईं राजोरी की जहरीन कौसर ने क्षेत्र के बस स्टैंड क्षेत्र में जहर निगल लिया। बस स्टैंड से ही उसे बेेहोशी की हालत में जिला अस्पताल मेें भर्ती कराया गया।
हालत गंभीर होने के कारण जहरीन को वीरवार रात को जम्मू रेफर कर दिया गया। जहां शुक्रवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। पुलिस के अनुसार जहरीन का बयान दर्ज नहीं हो पाया है। पुलिस घरवालों और आसपास क्षेत्र में पूछताछ के बाद कारणों की पड़ताल करेगी।
विज्ञापन

उधर, सुरनकोट में भी एक युवती रजवाना कौसर ने घर में रहस्यमय परिस्थितियों में जहर खा लिया। उसे भी पुंछ अस्पताल से वीरवार रात को जम्मू रेफर कर दिया गया। पेट में जहर अधिक फैल जाने के कारण रजवाना ने भी शुक्रवार को दम तोड़ दिया। पुंछ के एक व्यक्ति करार हुसैन (40) भी घर में रहस्यमय परिस्थितियों में आग लगने से झुलस गया। रात को जम्मू लाने के दौरान उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। इन सभी मामलों में पुलिस 174 सीआरपीसी में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुट्ठी निवासी एक महिला जसमीत मल्होत्रा ने भी घर जहर निगल लिया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि तोप शेरखानियां के युवक राकेश कुमार को भी घर में जहर खाने के कारण जम्मू मेडिकल कालेज अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed