{"_id":"27-31553","slug":"Jammu-31553-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवरात्रों के लिए सज गये माता के दरबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवरात्रों के लिए सज गये माता के दरबार
Jammu
Updated Thu, 11 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। वीरवार से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र की रौनक पूरे देश के साथ-साथ जम्मू शहर में भी देखने को मिलेगी। मां दुर्गा के पावन नवरात्रों पर जम्मू शहर के बावे वाली माता के मंदिर को रंग बिरंगे फू लों और रंगीन दुप्पटों के साथ बडे़ ही आकर्षक ढंग के साथ सजाया गया है। फूलों की सजावट से जहां महामाई का मंदिर खूबसूरत लग रहा है और मंदिर परिसर में फूलों की खुशबू से मां का दरबार भक्तिमय के साथ सुंगंधमय हो गया है। मंदिर को रंगीन लाइटों के साथ भी सजाया गया है।
भक्तजनों को दर्शन करने में दिक्कतें न हो, इसके लिए भीड़ को नियंत्रण में रखने के लिए मंदिर के बाहर से लेकर अंदर तक रेलिंग और पोल लगाए हैं।
मंदिर के महंत ने बताया कि मंदिर की साज सजावट का काम पूरा कर लिया गया है और मंदिर में ज्यादा से ज्यादा सेवादार लगाए गए हैं जो मंदिर के कामकाज में और भक्तजनों को सहायता देंगे। मंदिर में विशेष आरती सुबह के तीन बजे शुरू होगी और दर्शनों के लिए मां का दरबार भक्तों के लिए खोल दिया जाएगा। शाम की आरती का आयोजन रात को साढ़े दस बजे किया जाएगा। मंदिर को दोपहर के समय तीन से चार बजे तक बंद रखा जाएगा। प्राचीन यज्ञशाला में नौ दिन तक हवन चलता रहेगा। इसके अलावा कोल कंडोली और महामाया मंदिर को भी सजाया गया है।